फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chaminda vaas become new zealand bowling coach

श्रीलंका को हराने में न्यूजीलैंड की मदद करेंगे चमिंडा

Sat, 27 Oct 2012 06:55 PM IST
वेलिंगटन/एजेंसी
वेलिंगटन/एजेंसी Updated Sat, 27 Oct 2012 06:55 PM IST
विज्ञापन
chaminda vaas become new zealand bowling coach

श्रीलंका टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास बहुत जल्द कोच की भूमिका में नजर आएंगे। चमिंडा इस महीने श्रीलंका दौरे के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विशेषज्ञ गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले श्रीलंका की ओर से 111 टेस्ट में 355 विकेट लेने वाले वास न्यूजीलैंड को तकनीकी सलाह मुहैया कराने को राजी हो गए हैं।

विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम के पूर्व गेंदबाज न्यूजीलैंड के नवनियुक्त राष्ट्रीय गेंदबाजी कोच शेन बांड के साथ मिलकर काम करेंगे। न्यूजीलैंड को श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट, एक टी20 और पांच वनडे मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि उनकी टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है, जिसमें वास का स्थानीय परस्थितियों में खेलने का आपार अनुभवी काफी काम आएगा। सूत्रों कि मानें तो श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के भी किवी टीम के गेंदबाजों के साथ काम करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed