फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   challenger series: India Red vs delhi

चंद-सूद ने अपनी टीम को पहुंचाया फाइनल में

Sat, 28 Sep 2013 04:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Sep 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
challenger series: India Red vs delhi

ऐसा लगता है कि वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बुरे दिन जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज भी वह बल्ले से नाकाम रहे।

विज्ञापन


इंदौर में खेले गए एनकेपी साल्वे चैलेंजर सीरीज के तीसरे मैच में दिल्ली ने इंडिया रेड को 112 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

उन्मुक्त चंद के शानदार शतक के दम पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 342 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

बड़े लक्ष्य के जवाब में इंडिया रेड की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 40.1 ओवर में 230 रन बनाकर सिमट गई। इंडिया रेड की ओर से गुरकीरत सिंह ने सर्वाधिक 83 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से वरुण सूद ने पांच और आशीष नेहरा ने चार विकेट झटके।

सहवाग-गंभीर नहीं चले
लेकिन टीम इंडिया में वापसी की राह तलाशने में जुटे गौतम गंभीर दिल्ली के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके और 22 गेंदों में 20 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। वीरेंद्र सहवाग भी आज महज आठ रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने 50 ओवर में छह विकेट पर 342 रन बनाए। ओपनर उन्मुक्त चंद ने सर्वाधिक 119 रनों का योगदान दिया। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाए।

उन्मुक्त चंद का शतक
चंद ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जमाकर अपना शतक पूरा किया। पारी की अंतिम ओवर में रजत भाटिया ने 24 रन ठोक डाले। वह 19 गेंदों में 40 रन (3 चौका और 3 छक्का) बनाकर नाबाद रहे। 

हालांकि खराब शुरुआत के बाद रणजी चैंपियन दिल्ली के लिए दूसरे ओपनर उन्मुक्त चंद और कप्तान विराट कोहली ने 93 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। कोहली 63 रन बनाकर आउट हुए।


विराट कोहली ने 55 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के भी लगाए। जबकि वीरेंद्र सहवाग भी जल्द ही आउट हो गए।

इसके बाद उन्मुक्त चंद ने मिलिंद कुमार के साथ भी बड़ी साझेदारी की। चंद और मिलिंद के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। मिलिंद ने भी अर्धशतक जमाया।

विराट कोहली और सहवाग के विकेट शहबाज नदीम ने झटके। जबकि अभिमन्यु मिथुन ने तीन विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले युवराज सिंह की अगुवाई में चैलेंजर सीरीज के अपने दोनों मैच जीतकर इंडिया ब्लू ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed