फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस क्रिकेटर के दीवाने हैं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, मानते हैं कोहली से बेहतर

Tue, 07 Nov 2017 02:56 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
amarujala.com, presented by : मुकेश झा Updated Tue, 07 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
CEO of Microsoft Satya Nadella compares Rohit Sharma to VVS Laxman
Satya Nadella

सॉफ्टवेयर और तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली दिग्गज कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने टीम इंडिया के इस बल्लेबाज की तुलना टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बैट्समैन वीवीएस लक्ष्मण से की है। 50 वर्षीय अरबपति नडेला ने कहा है कि अमेरिका में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने तेंदुलकर युग को गंवा दिया।

CEO of Microsoft Satya Nadella compares Rohit Sharma to VVS Laxman
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखकर पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की याद आ जाती है। रोहित अपने अनमोल समय और आई-कैचिंग ड्राइव के लिए जाने जाते हैं। और लक्ष्मण भी अपनी कलाई और उत्कृष्ट स्ट्रोक प्ले के लिए जाने जाते थे। नडेला ने कहा कि उन्हें टीम इंडिया में विराट कोहली से ज्यादा स्पेशल रोहित शर्मा लगते हैं।    

CEO of Microsoft Satya Nadella compares Rohit Sharma to VVS Laxman
विराट कोहली

नडेला ने कहा कि किसी अच्छे क्रिकेट फैन्स से पूछिए कि टीम इंडिया के वो कौन से क्रिकेटर हैं, जो आपको ज्यादा टाइम अट्रैक्ट करता है तो देखिएगा कि कप्तान विराट कोहली का नाम पॉप-अप हो जाएगा, लेकिन मुझे उप कप्तान रोहित ज्यादा पसंद हैं। उन्होंने कहा कि कोहली इंटरनेशनल मैच में जबरदस्त रन बना रहे हैं। कोहली अभी तक 32 शतक लगा चुके हैं। वो सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलर से पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CEO of Microsoft Satya Nadella compares Rohit Sharma to VVS Laxman
सत्या नडेला

द टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नडेला ने कहा, 'वे आज भी क्रिकेट को खूब पसंद करते हैं और मैचों को फॉलो करते हैं। मौजूदा पीढ़ी के क्रिकेटरों में अपनी पसंद के बारे में बात करते हुए नडेला ने कहा कि विराट कोहली भी बहुत स्पेशल हैं। आर अश्विन की वर्सेटेलिटी गजब की है।

विज्ञापन
CEO of Microsoft Satya Nadella compares Rohit Sharma to VVS Laxman
रोहित शर्मा

​इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को बल्‍लेबाजी करते देखना अच्‍छा लगता है। उनके कुछ शॉट्स और अंदाज वीवीएस लक्ष्‍मण की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह खेलते हैं तो कई बार ऐसा लगता है कि शॉट खेलने के लिए उनके पास काफी समय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed