{"_id":"5a0179794f1c1b8d698b9e51","slug":"india-vs-newzealand-match-will-be-big-affairs-in-thiruvanantpuram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvsNZ: ग्रीनफील्ड स्टेडियम इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने वाला देश का 50 वां वेन्यू होगा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsNZ: ग्रीनफील्ड स्टेडियम इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने वाला देश का 50 वां वेन्यू होगा
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड ग्राउंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के तिरुवनंतपुरम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के निर्णायक मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। यहां के लोग रोमांचित हो भी क्यों नहीं आखिरकार 29 साल बाद उनके शहर में यह अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है। बारिश की आशंका के बावजूद करीब 40 हजार क्रिकेट प्रेमियों के स्टेडियम में पहुंचने की उम्मीद है। 50 हजार की दर्शक क्षमता वाला ग्रीनफील्ड स्टेडियम इंटरनेशनल मैच का आयोजन करने वाला देश का 50 वां स्टेडियम हो जाएगा। यह नया स्टेडियम है।
रवि शास्त्री
तिरुवनंतपुरम में 29 साल पहले 1988 में विवियन रिचर्डस की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम ने 25 जनवरी को यहां यूनिवर्सिटी स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेली थी। तब टीम इंडिया के कप्तान रवि शास्त्री थे। टीम इंडिया उस मैच को हारकर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज हार गई थी।
रिचर्ड्स
वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच मैच में भी बारिश की बाधा भी आई थी। भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 239 रन बनाए थे। बाद में बारिश की वजह से वेस्टइंडीज को 45 ओवर में 240 रनों का टारगेट दिया गया। जिसे फिल सिमंस की शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 43 ओवरों में ही महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ht
मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि केरल के मुख्यमंत्री पिन्नारई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी इस मैच में मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने कहा कि मैच के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : amar ujala
सचिन तेंदुलकर इंडियन सुपर लीग आईएसएल की टीम कोच्चि ब्लास्टर्स के भी मालिक हैं। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहन लाल के भी मैच में मौजूद रहने की उम्मीद है।