{"_id":"2d1b40263322405b0a7637dc6f1b2fd1","slug":"cbi-chargesheeted-against-bcci-chief-srinivasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में फंसे श्रीनिवासन, CBI ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भ्रष्टाचार में फंसे श्रीनिवासन, CBI ने दाखिल की चार्जशीट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के स्वनिर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन एक बार फिर संकट में आ गए हैं।
विज्ञापन
श्रीनिवासन को आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग में अपने दामाद गुरुनाथ मयप्पन की संलिप्तता के कारण बीसीसीआई से दूर होने को मजबूर होना पड़ा है।
लेकिन सीबीआई ने अब क्रिकेट के इतर एक और भ्रष्टाचार के मामले में उन पर केस दर्ज कराया है। उन पर वाईएसआर कांग्रेस के नेता वाईएस जगन मोहन रेड्डी के साथ गलत तरीके से पैसे कमाने का आरोप है।
श्रीनिवासन इंडिया सीमेंट के उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) हैं। सीबीआई ने पेन्ना सीमेंट और भारती सीमेंट के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की है।
बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष से इस मामले में पिछले साल जून में पूछताछ की गई थी। सीबीआई की चार्जशीट में श्रीनिवासन तीसरे नंबर के आरोपी बनाए गए हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि श्रीनिवासन ने जगन की कंपनी में 140 करोड़ रुपए का निवेश किया और अनुचित लाभ उठाए।
विज्ञापन
हालांकि श्रीनिवासन ने चार्जशीट दाखिल होने के बाद कहा कि उन्होंने बतौर खेल प्रशासक कुछ भी गलत नहीं किया है। उनके बिजनेस को क्रिकेट के साथ मिलाने की कोशिश नहीं की जाए।
विज्ञापन
इन सभी कंपनियों पर वाईएस राजशेखर रेड्डी के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके बेटे वाईएस जगन मोहन रेड्डी की कंपनी में गलत तरीके से निवेश करने का आरोप है।
सभी तीनों चार्जशीटों में जगन मोहन और उनके ऑडीटर को पहले और दूसरे नंबर का आरोपी बनाया गया है। गलत तरीके से पैसे कमाने के आरोप में जगन मोहन पिछले साल 27 मई से सीबीआई की हिरासत में हैं।