Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Rohit Sharma wants to do every experiment before Champions Trophy 2025, said this after 1st ODI vs ENG

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हर तरह का प्रयोग करना चाहते हैं कप्तान रोहित, जीत के बाद कही यह बात

Fri, 07 Feb 2025 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Feb 2025 09:24 AM IST
सार

रोहित ने कहा, 'मैं काफी खुश हूं क्योंकि हम सभी जानते थे कि हम इस प्रारूप में लंबे समय बाद खेल रहे हैं इसलिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था कि हम जल्द से जल्द फिर से एकजुट हों और समझें कि क्या करना है।'

विज्ञापन
Captain Rohit Sharma wants to do every experiment before Champions Trophy 2025, said this after 1st ODI vs ENG
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम कुछ खास हासिल करने की कोशिश नहीं करना चाहती, लेकिन जितना हो सके सभी चीजें सही करना चाहेंगे जैसा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में किया। भारतीय टीम 249 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 221 रन के स्कोर से छह विकेट पर 235 रन पर पहुंच गई। एक छोटी सी बाधा को छोड़कर भारत ने लगभग सही प्रदर्शन किया और चार विकेट की जीत से सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
Trending Videos

'हम यथासंभव सही चीजें करते रहें'
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'कुछ खास नहीं। कुल मिलाकर एक टीम के तौर पर, मैं बस यही चाहता हूं कि हम यह सुनिश्चित करते रहें कि हम यथासंभव सही चीजें करते रहें। ऐसा कुछ खास नहीं है जिसे हम हासिल करने की कोशिश करना चाहते हैं। हम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और इस तरह की चीजों के मामले में हर संभव कोशिश करना चाहते हैं। इसलिए हम ऐसा करने में काफी हद तक सफल रहे। हालांकि मुझे लगा कि हमें अंत में वे विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'ऐसी चीजें गलत भी हो सकती हैं'
उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करते समय ऐसी चीजें गलत भी हो सकती हैं।' भारतीय कप्तान ने कहा कि वह भारत के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं क्योंकि टीम लगभग छह महीने के बाद वनडे मैच खेल रही थी। रोहित ने कहा, 'मैं काफी खुश हूं क्योंकि हम सभी जानते थे कि हम इस प्रारूप में लंबे समय बाद खेल रहे हैं इसलिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था कि हम जल्द से जल्द फिर से एकजुट हों और समझें कि क्या करना है।'
विज्ञापन

'खेल में वापसी करने का समय होता है'
रोहित ने कहा, 'यह थोड़ा लंबा प्रारूप है जहां आपके पास खेल में वापसी करने का समय होता है। जब चीजें आपसे थोड़ी दूर जाने लगती हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह दूर होती रहेगी। आपको वापसी करने कोशिश करनी होती है और हमने ठीक यही किया।' उन्होंने कहा, 'इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है, सभी ने इस प्रदर्शन में अपना योगदान दिया और हमारे लिए इसे जारी रखना महत्वपूर्ण और जरूरी था।'

रोहित ने अक्षर पटेल की तारीफ
रोहित ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल की तारीफ की जिन्होंने पांचवें नंबर पर उतरकर 47 गेंद में 52 रन बनाए। उन्होंने कहा, 'हमें मध्य में एक बाएं हाथ का खिलाड़ी चाहिए था। हम जानते हैं कि इंग्लैंड के कुछ स्पिनर हैं जो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे और हम चाहते थे कि बाएं हाथ का कोई बल्लेबाज मैदान पर हो।' रोहित ने कहा, 'पिछले कुछ साल में हमने देखा है कि अक्षर एक क्रिकेटर के तौर पर कितना बेहतर हुआ है, खासकर अपने बल्ले से और हमें यह फिर देखने को मिला। हम उस समय थोड़ा दबाव में थे, हमें एक साझेदारी की जरूरत थी और गिल और अक्षर ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की।'

गिल और बटलर ने दिया यह बयान
मैच जीतने में 87 रन की अहम पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने कहा, 'मैं बस सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा था। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों के लिए इसमें थोड़ी बहुत संभावना थी। इसलिए विचार प्रक्रिया यह थी कि बहुत अधिक बैकफुट पर नहीं जाएं और कुछ अच्छे क्रिकेट शॉट खेलें।' इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस दौरे पर फिर से विकेट गंवाने पर निराशा जताई और कहा कि कुछ और रन उनकी टीम के लिए मददगार होते। बटलर ने कहा, 'हमने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की, लेकिन हमने विकेट गंवा दिए। अंत में विकेट जिस तरह का था, उसे देखते हुए 40-50 रन और उपयोगी हो सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed