IND Inning
139/2 (11.1 ov)
Ishan Kishan 43(22)*
Sanju Samson 74 (34)
WI elected to bowl
{"_id":"5da7516c8ebc3e93ad106257","slug":"captain-mohammed-naveed-among-three-uae-cricketers-charged-with-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान नावेद समेत तीन UAE क्रिकेटरों पर लगा भ्रष्टाचार के आरोप, ICC ने तुरंत किया निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान नावेद समेत तीन UAE क्रिकेटरों पर लगा भ्रष्टाचार के आरोप, ICC ने तुरंत किया निलंबित
Wed, 16 Oct 2019 10:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद नावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कप्तान मोहम्मद नावेद समेत तीन क्रिकेटरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नावेद के अलावा बल्लेबाज शाइमन अनवर और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कादिर अहमद पर भी आईसीसी ने आरोप लगाया है। तीनों खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस तीनों के अलावा महरदीप पर भी आईसीसी के साथ सहयोग नहीं करने के मामले में आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'यूएई के तीन खिलाड़ियों और अजमान के एक प्रतिभागी पर क्रिकेट के भ्रष्टाचार विरोधी नियम तोड़ने के 13 आरोप लगाए गए हैं और खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।'
विज्ञापन