फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   captain michael clarke under pressure to save australias fast sinking ship

कप्तान क्लार्क के फैसले ने डुबोई ऑस्ट्रेलिया की नैया

Mon, 04 Mar 2013 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Mar 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
captain michael clarke under pressure to save australias fast sinking ship

भारत को भारत में हराने का ख्वाब लिए आए कप्तान क्लार्क ने शायद इस तरह की परिस्थितियों की उम्मीद तो नहीं की होगी।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट जीतने के बाद हैदराबाद टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया है। ऑस्ट्रेलियन टीम की इस हालत के लिए कप्तान क्लार्क की रणनीति का बहुत बड़ा रोल है।

तेज गेंदबाजों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा
चेन्नई टेस्ट में स्पिनरों का दबदबा देखने के बावजूद क्लार्क ने दूसरे टेस्ट में भी केवल एक ही स्पिनर उतारा। ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के कप्तान से इस तरह के फैसले के उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन


भारतीय उपमहाद्वीप की पिचें स्पिनरों को सपोर्ट करती हैं शायद ही दुनिया का कोई खिलाड़ी इस बात को न जानता हो! ऐसे में क्लार्क का केवल एक स्पिनर के साथ मैदान में उतरना उनकी काबिलियत पर संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजी बनी मुसीबत
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 237 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर क्लार्क को मुसीबत में डाल दिया है।

तेज गेंदबाजों के भरोसे भारत को हराने आए कंगारू कप्तान क्लार्क की टीम बल्लेबाजी में भी फिसड्डी साबित हो रही है।

भारतीय स्पिन पिचों पर जिस तरह कंगारू बल्लेबाज लड़खड़ा रहे हैं उसके बाद तो यही लगता है कि ऑस्ट्रेलियन टीम स्पिन गेंदबाजी को बहुत ही हल्के में लेकर खेल रही है।

हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में क्लार्क को छोड़ सभी खिलाड़ियों ने जिस तरह टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे सरेंडर किया उसके बाद तो यही लगता है कि यह टीम भारत को भारत में हराने का ख्वाब लिए ही वापस चली जाएगी।


क्लार्क पहली बार भारत दौरे पर 2004-05 में आए थे। इसी दौरे पर अपने डेब्यू टेस्ट मैच में क्लार्क ने 151 रनों की शानदार पारी खेली थी।

क्लार्क भारत में भारत के खिलाफ 12 टेस्ट में 938 रन बना चुके हैं। इस सीरीज में क्लार्क के बल्ले से रन निकल रहे हैं लेकिन उनकी किस्मत ने साथ देना छोड़ दिया है।

मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed