T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 13वीं टीम बनी कनाडा, बहामास को सात विकेट से हराया
कनाडा ने अमेरिका रीजनल क्वालिफाइंग फाइनल में बहामास को सात विकेट से हराकर अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Quick. Clean. Clinical. 🔥
— Cricket Canada (@canadiancricket) June 21, 2025
Canada chases down the target in just 5.3 overs and bags a 7-wicket win over Bahamas!#CricketCanada #WeCANCricket #T20WCQualifiers #CANvBAH pic.twitter.com/eRGuFaYzY5
20 टीमों के इस टूर्नामेंट में कनाडा के अलावा गत चैंपियन भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी खेलेंगे। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'सात और टीमें अभी इन टीमों से जुड़ेंगी जिनमें से दो यूरोपीय क्वालिफायर ( पांच से 11 जुलाई), दो अफ्रीकी क्वालिफायर ( 19 सितंबर से चार अक्तूबर ) और तीन एशिया ईएपी क्वालिफायर (एक से 17 अक्तूबर ) से आयेंगी।'
कनाडा ने दूसरी बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले टीम ने 2024 में भी टी20 विश्व कप में खेला था। मैच की बात करें तो बहामास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 57 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा ने सिर्फ 5.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 61 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए दिलप्रीत बाजवा ने सर्वाधिक 36 रनों की नाबाद पारी खेली।