{"_id":"59f96be14f1c1bd9538ba389","slug":"cac-will-appoint-indian-selectors-in-the-future-not-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब BCCI नहीं सीएसी करेगी चयनकर्ताओं की नियुक्ति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब BCCI नहीं सीएसी करेगी चयनकर्ताओं की नियुक्ति
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नियुक्ति करना हमेशा से विवादों में रहा है। राजनीतिक प्रभाव की वजह से इनका चयन करना थोड़ा कठिन होता है। चयन के विवाद को खत्म करने के लिए अब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का चयन विशेष प्रक्रिया के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासकों की समिति ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह सुझाव रखने का निर्णय लिया है कि अब मुख्य कोच के चयन की तरह ही राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का चयन किया जाएगा। यह चयन दो साल के कार्यकाल के लिए होगा। हाल ही में प्रशासकों की समिति के बैठक में यह फैसला हुआ। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट में साझा की है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- BCCI को भेजे ई-मेल पर दून को 12 वां जोन बनाए जाने पर उठे सवाल
विज्ञापन
प्रशासकों की समिति के फैसले के अनुसार बीसीसीआई की महासभा को एक प्रोफेशन कमेटी बनानी चाहिए। जो क्रिकेट की एडवाइजरी समिति जैसी हो। यह प्रोफेशनल कमेटी ही मुख्य कोच तथा राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का चयन करे। इस कमेटी में जाने माने पूर्व क्रिकेटर शामिल होंगे।
बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का चयन अब क्रिकेट की एडवाइजरी कमेटी सीएसी को सौंपा जाएगा। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की एडवाइजरी कमेटी टीम इंडिया के चयनकर्ताओं का चयन करेगी।