फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
16/0 (2.5 ov)
Keacy Carty 5(3)*
John Campbell 10 (15)
IND elected to bowl

अब ओप्पो की जगह टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा यह नाम, नए प्रायोजक के साथ हुआ करार

Thu, 25 Jul 2019 05:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jul 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Byju's to become indian cricket team new sponsor as Oppo backs out
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज दौरे के बाद सितम्बर से टीम इंडिया की जर्सी में चाइना की मोबाइल कंपनी ओप्पो (Oppo) का नाम हट सकता सकता है। मार्च 2017 में पांच साल तक 1079 करोड़ रूपए का करार करने वाली ओप्पो कंपनी अपने राइट्स इंडिया की बेंगलुरु स्थित कंपनी बाईजूस (Byju's) को दे सकती है जो कि शिक्षा और तकनीक के मामलों में ऑनलाइन ट्यूशन देती है।

Byju's to become indian cricket team new sponsor as Oppo backs out
टीम इंडिया की नई जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के अनुसार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि ओप्पो ने यह निर्णय लिया है कि वो जल्द ही बाईजूस को टीम इंडिया के अधिकार दे देगा क्योंकि उसका मानना है की 2017 में टीम इंडिया की जर्सी की रकम बहुत अधिक थी जो की वर्तमान में कंपनी के पैमाने पर खरी नहीं उतर रही है।

Byju's to become indian cricket team new sponsor as Oppo backs out
टीम इंडिया

ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 साल के लिए 1,079 करोड़ रुपये में यह अधिकार खरीदा था। बायजू की स्थापना केरल के उद्यमी बायजू रविंद्रन ने की है और इंडस्ट्री में इसकी कीमत 38,000 करोड़ रुपये की है। थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड इसकी पैरंट कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Byju's to become indian cricket team new sponsor as Oppo backs out
बायजूस लर्निंग एप - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दो सप्ताह से ओप्पो कंपनी इस पर काम कर रही है। जिसके चलते उम्मीद की जा रही है कि वेस्टइंडीज दौर के बाद टीम इंडिया की जर्सी से ओप्पो का लोगो हट जायेगा और आगामी घरेलू साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम बाईजूस के लोगो वाली जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
Byju's to become indian cricket team new sponsor as Oppo backs out
बीसीसीआई

इस पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इस डील में बीसीसीआई को उतनी ही रकम मिलेगी जितनी ओप्पो कंपनी दे रही थी। इसमें उसे कोई घाटा नहीं होने वाला है। ये डील मार्च 2022 तक चलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed