फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
110/1 (12.1 ov)
John Campbell 80(46)*
Shai Hope 15 (18)
IND elected to bowl

आखिर कौन है विश्व विजेता इंग्लैंड को 85 रन पर समेटने वाला गेंदबाज टिम मुर्तघ?

Thu, 25 Jul 2019 05:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jul 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Who is Ireland pacer Tim Murtagh, who blew away England in only test at Lords
टिम मुर्तघ - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप 2019 का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी इंग्लैंड टीम महज 85 रन पर ऑलआउट हो गई। सामने एक ऐसी टीम थी, जिसे महज तीन टेस्ट ही खेलने का अनुभव था, चौथी बार वह विश्व विजेता की सामने उसी लॉर्ड्स के मैदान पर उतरी थी, जहां 10 दिन पहले ही उसके खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप थामकर जमकर जश्न मनाया था।

Who is Ireland pacer Tim Murtagh, who blew away England in only test at Lords
टिम मुर्तघ - फोटो : सोशल मीडिया

इस एकमात्र टेस्ट मैच में (चार दिवसीय) पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम केवल 85 रन पर ढेर हो गई। इंग्लिश टीम की इस दुर्दशा में सबसे अहम किरदार जिस आयरिश गेंदबाज टिम मुर्तघ ने निभाया उनकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है।

Who is Ireland pacer Tim Murtagh, who blew away England in only test at Lords
टिम मुर्तघ - फोटो : सोशल मीडिया

मुर्तघ ने अपने नौ ओवर के स्पैल में केवल 13 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी फेंके। मुर्तघ ने टेस्ट में डेब्यू कर रहे जेसन रॉय को पांच रन पर आउट किया और इंग्लैंड को पहला झटका दिया इसके बाद बर्न्स, बेयरस्टो, मोईन अली, क्रिस वोक्स उनका शिकार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Ireland pacer Tim Murtagh, who blew away England in only test at Lords
टिम मुर्तघ - फोटो : सोशल मीडिया

आयरलैंड के इस गेंदबाज का निकनेम डायल एम है। मिडिलसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने वाले मुर्तघ एक टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले आयरलैंड के पहले गेंदबाज बने। लंदन में जन्मे मुर्तघ 2012 में ही आयरलैंड में खेलने के लिए क्वॉलिफाइ करने में कामयाब हुए। इसका कारण यह था कि उनके दादा-दादी डबलिन में पैदा हुए थे। 

विज्ञापन
Who is Ireland pacer Tim Murtagh, who blew away England in only test at Lords
टिम मुर्तघ - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात यह है कि वह साल 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे। जो श्रीलंका में हुआ था। साल 2000 से 2006 तक वह लगातार काउंटी खेलते रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सीनियर टीम में मौका नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed