फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BY Parthivs 143 run Gujarat wins Ranji first time

गुजरात ने मुंबई को हराकर पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी

Sat, 14 Jan 2017 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
BY Parthivs 143 run Gujarat wins Ranji first time
पार्थिव पटेल

गुजरात ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया। गुजरात ने मुंबई को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इंदौर में खेले गए इस मैच में मुंबई ने गुजरात को 312 रनो का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में गुजरात के  कप्तान पार्थिव पटेल ने 143 रनों की पारी खेली। पार्थिव ने 196 गेंदों पर 143 रन बनाए।

विज्ञापन



आज खेल का आखिरी दिन था। शुक्रवार को दूसरी पारी में मुंबई की टीम 312 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाब में गुजरात ने चौथे दिन बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाए। पांचवें दिन खेल की शुरूआत में गुजरात ने जल्द ही तीन विकेट खो दिये।
विज्ञापन


बाद में आए कप्तान पार्थिव पटेल और मनप्रीत जूनेजा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 116 रनों की साझेदारी हुई। जूनेजा के आउट होने के बाद राहुल भट्ट और कप्तान पार्थिव पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की पारी खेली। टी-ब्रेक के बाद गुजरात को मात्र 12 रनों की आवश्यकता थी। लम्बा शॉट खेलने की कोशिश में पार्थिव कैच आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई ने पहली पारी में 228 रन बनाए थें। जिसके बाद गुजरात ने 328 रनों की पारी के साथ मुंबई पर 100 रनों की बढ़त बना ली। दूसरी पारी में मुंबई ने 411 रन बनाए। मुंबई की ओर से अभिषेक नायर ने सबसे ज्यादा 91 रन जोड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed