{"_id":"587a082d4f1c1b5724ba84eb","slug":"by-parthivs-143-run-gujarat-wins-ranji-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात ने मुंबई को हराकर पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुजरात ने मुंबई को हराकर पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
पार्थिव पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया। गुजरात ने मुंबई को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इंदौर में खेले गए इस मैच में मुंबई ने गुजरात को 312 रनो का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने 143 रनों की पारी खेली। पार्थिव ने 196 गेंदों पर 143 रन बनाए।
विज्ञापन
आज खेल का आखिरी दिन था। शुक्रवार को दूसरी पारी में मुंबई की टीम 312 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाब में गुजरात ने चौथे दिन बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाए। पांचवें दिन खेल की शुरूआत में गुजरात ने जल्द ही तीन विकेट खो दिये।
विज्ञापन
बाद में आए कप्तान पार्थिव पटेल और मनप्रीत जूनेजा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 116 रनों की साझेदारी हुई। जूनेजा के आउट होने के बाद राहुल भट्ट और कप्तान पार्थिव पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की पारी खेली। टी-ब्रेक के बाद गुजरात को मात्र 12 रनों की आवश्यकता थी। लम्बा शॉट खेलने की कोशिश में पार्थिव कैच आउट हो गए।
विज्ञापन
मुंबई ने पहली पारी में 228 रन बनाए थें। जिसके बाद गुजरात ने 328 रनों की पारी के साथ मुंबई पर 100 रनों की बढ़त बना ली। दूसरी पारी में मुंबई ने 411 रन बनाए। मुंबई की ओर से अभिषेक नायर ने सबसे ज्यादा 91 रन जोड़े।
#FLASH Gujarat beat Mumbai by 5 wickets to win Ranji Trophy for the first time
— ANI (@ANI_news) January 14, 2017