फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BWF World Championships Loh kean says srikanth great attacking playe but needa to defend well

BWF World Championships: लोह कीन बोले- श्रीकांत का आक्रमण बेहतरीन लेकिन डिफेंस पर काम करना होगा

Mon, 20 Dec 2021 10:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 10:12 AM IST
सार

बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सिंगापुर के लोह कीन ने किदांबी श्रीकांत की तारीफ की है। कीन ने कहा कि श्रीकांत का आक्रमण शानदार है, लेकिन उन्हें डिफेंस पर काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
BWF World Championships Loh kean says srikanth great attacking playe but needa to defend well
किदांबी श्रीकांत और लोह कीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर के लोह कीन येव ने बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वो सिंगापुर पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है। लोह कीन ने फाइनल मैच में भारत के किदांबी श्रीकांत को 21-15, 22-20 से हराकार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल जीतने के बाद उन्होंने कहा है कि श्रीकांत बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें अपने डिफेंस पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीकांत के खिलाफ मैच से पहले उन्हें अपने डिफेंस पर काम करना पड़ा तभी वो भारतीय खिलाड़ी को हरा पाए। 
विज्ञापन


फाइनल में हारने के बावजूद श्रीकांत ने इतिहास रच दिया है। वो पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता है। उनके अलावा भारत के लक्ष्य सेन ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। लक्ष्य इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


बीडब्लूएफ से बातचीत के दौरान लोह कीन ने कहा "मैं सोच नहीं सकता। साल की शुरुआत में मैं यह नहीं सोच सकता था कि यह होगा। मैं बहुत खुश हूं। श्रीकांत एक शानदार आक्रामक खिलाड़ी हैं। मुझे ठीक से डिफेंड करने के लिए तैयारी करनी पड़ी। दबाव को झेलना आसान नहीं था। मैंने खुद को शांत रखने की कोशिश की और इसमें कामयाब रहा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर के खिलाड़ी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए कैसे तैयारी की। उन्होंने बताया कि बैंकॉक में हार के बाद उन्हें यह समझ आ गया था कि वो दुनिया के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने ओलंपिक के लिए ट्रेनिंग की और खुद को तैयार किया। इसके बाद उन्होंने विक्टर के साथ ट्रेनिंग की और उन्हें काफी अनुभव मिला। 


श्रीकांत ने फाइनल में अपनी हार को लेकर कहा कि उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वो मैच खत्म नहीं कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि लोह कीन बहुत बेहतर खिलाड़ी हैं उन्होंने शुरुआथ से ही दबाव बनाए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed