फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brown Munde Nitish Rana explains his half century celebration after KKR win vs SRH

ब्राउन मुंडे: फिफ्टी ठोकते ही नीतिश राणा ने क्यों चिपकाई अंगुलियां, इस पंजाबी गाने के दीवाने

Mon, 12 Apr 2021 02:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 12 Apr 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Brown Munde Nitish Rana explains his half century celebration after KKR win vs SRH
नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले ही मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की। बतौर सलामी बल्लेबाज भेजे गए नीतिश राणा ने मैच में कमाल कर दिया। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 56 गेंदों में शानदार 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन


अर्धशतक के बाद नीतिश राणा ने अनोखे अंदाज में जश्न भी मनाया। अपनी दो अंगुलियों को चिपकाकर वह कैमरे पर पोज देते नजर आए। इस पर अब राणा ने बताया है कि उनका यह सेलिब्रेशन पंजाबी गाने ब्राउन मुंडे से प्रभावित था। मैच के बाद हरभजन सिंह से बात करते हुए उन्होंने यह कहा।
विज्ञापन




नीतिश ने अपनी टीम के अनुभवी खिलाड़ी हरभजन सिंह से कहा कि अलग अंदाज में सेलिब्रेशन अपने दोस्तों और ब्राउन मुंडे गाने के सभी फैंस के लिए था। उन्होंने बताया कि हम सभी को यह गाना बेहद पसंद है और सीजन शुरू होने से पहले मैंने अपने दोस्तों से कहा था कि मैं इस प्रकार सेलिब्रेट करूंगा क्योंकि हम सभी ब्राउन मुंडे हैं।


हैदराबाद के खिलाफ अपने गेम प्लान के बारे में बात करते हुए राणा ने बताया कि विकेट काफी फ्रेश था। मैं पहले कुछ ओवरों में गेंदों को समझने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद जब भी गेंद मेरे पाले में पड़ी मैंने उसपर अटैक किया। मैं इसी फॉर्म को पूरे सीजन बरकरार रखने की कोशिश करूंगा। नीतिश राणा पिछले चार सीजन से लगातार 300 से ज्यादा रन बना रहे हैं।

हरभजन सिंह को भी उम्मीद है कि नीतिश जल्द ही भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू करेंगे। याद दिलाते जाए कि रविवार रात चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने 187 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 10 रन से पीछे रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed