फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Broad and Prior rescue man from Pyrmont Bridge in sydney

इंग्लैंड के दो क्रिकेटरों ने बचाई एक शख्स की जान

Thu, 09 Jan 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jan 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
Broad and Prior rescue man from Pyrmont Bridge in sydney

क्रिकेट के मैदान पर मिली शर्मनाक हार के बावजूद दो क्रिकेटर अपनी मानवता नहीं भूले और एक आदमी की जान बचा ली।

विज्ञापन


इंग्लैंड के क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड और मैट प्रॉयर ने एक आदमी को आत्महत्या करने से बचा लिया।

दोनों क्रिकेटर मंगलवार रात जब बार्मी आर्मी समर्थकों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी देखा कि सिडनी स्थित उनके होटल के पास ही एक आदमी ने अपना पर्स, पासपोर्ट और मोबाइल नदी में फेंक दिया है तथा वह आत्महत्या के लिए नदी में कूदने जा रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें- लग गई लॉटरी, एक कैच करने पर मिले 53 लाख रुपए!
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के अखबार डेली टेलीग्राफ के मुताबिक सिडनी के डार्ली हार्बर के पूल पर खड़ा वह आदमी जब तक खुद नदी में छलांग लगाता तभी प्रॉयर ने उसे पकड़कर पूल से दूर कर दिया।

प्रॉयर और ब्रॉड ने इसके बाद जब तक न्यू साउथ वेल्स की पुलिस वहां पहुंचती, लगभग एक घंटे तक उस आदमी से बात की और उसका काउंसलिंग की।

देखें- महिलाओं की ऐसी फाइट, जहां खून तक निकल गया


घटना के बाद प्रॉयर ने कहा, "हमने वही किया जो इस स्थिति में कोई भी आदमी कर सकता था। हमलोगों ने एक ऐसे आदमी की मदद की जो अपनी जिंदगी से बुरी तरह से हताश हो गया था। जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो मुझे लगता है कि हमलोग शायद उसी आदमी की जिंदगी बचाने के लिए वहां मौजूद थे।"

ब्रिटेन का है नागरिक
प्रॉयर ने विश्वास जताया है कि वह अनजान व्यक्ति जरूर ब्रिटेन का था। प्रॉयर ने साथ ही कहा कि उस आदमी को पुल पर इतनी गंभीर मुद्रा में खड़ा देख उन्हें पहले ही आभास हो गया था कि वह इस तरह का कोई कदम उठाएगा।

देखें- साल के पहले दिन सगाई करने वाली कैरोलिन की देखें अदाएं

दोनों के साथ इंग्लैंड टीम के सुरक्षा अधिकारी टेरी मिनिश भी मौजूद थे जिन्होंने बाद में कहा कि उस आदमी ने बताया कि वह दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के चेल्तेनहैम से है और जिंदगी आगे जीना नहीं चाहता है।

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रॉयर ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज के दौरान अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष करते दिखे और सीरीज में हार के बाद उन पर टीम से बाहर किए जाने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed