WI Inning
176/3 (14.4 ov)
Sherfane Rutherford 7(4)*
Shai Hope 76 (40)
IND elected to bowl
{"_id":"614b1d3af00fd47df00cc248","slug":"british-government-did-not-advise-ecb-against-pakistan-tour-high-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: ईसीबी ने नहीं मानी ब्रिटिश सरकार की बात, दखल के बाद भी पाकिस्तान दौरे को ठुकराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बड़ा खुलासा: ईसीबी ने नहीं मानी ब्रिटिश सरकार की बात, दखल के बाद भी पाकिस्तान दौरे को ठुकराया
Wed, 22 Sep 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:40 PM IST
सार
इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने को लेकर ब्रिटेन के पाकिस्तान स्थित उच्चायुक्त क्रिस्टियन टर्नर ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
ईसीबी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया। इस मामले में ब्रिटेन के पाकिस्तान स्थित उच्चायुक्त क्रिस्टियन टर्नर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि ब्रिटिश सरकार ने ईसीबी को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा रद्द करने की सलाह नहीं दी थी। टर्नर ने कहा कि ईसीबी ने अगले महीने होने वाली टी-20 सीरीज को रद्द करने का फैसला खुद किया था।
विज्ञापन
ईसीबी ने पुरुष और महिला दोनों टीमों का दौरा किया रद्द
दरअसल, बीते सोमवार को ईसीबी ने अपनी पुरुष और महिला टीमों का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। पाक दौरा रद्द करने के बाद ईसीबी ने तमाम कारणों का हवाला दिया था। बोर्ड ने यात्रा को लेकर बढ़ती चिंताओं को कारण बताया था। इसके अलावा उसने यूएई में होने वाले विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की थकान को भी एक कारण बताया था।
विज्ञापन
ईसीबी इस तरह के निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र
टर्नर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, 'यह फैसला ईसीबी ने किया जो इस तरह के निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है और उसने खिलाड़ियों से जुड़ी चिंताओं के कारण यह फैसला किया।' उन्होंने कहा, 'ब्रिटिश उच्चायोग ने दौरे का समर्थन किया था और सुरक्षा आधार पर इसके खिलाफ सलाह नहीं दी थी। पाकिस्तान के लिए हमारे यात्रा परामर्श नहीं बदले हैं।' टर्नर ने कहा कि वो पाकिस्तानी फैंस की निराशा को अच्छी तरह से समझते हैं।
विज्ञापन
आखिर में जीत क्रिकेट की होगी
Aakhir main jeet cricket kee hogee #PakVsEng@iramizraja @TheRealPCB pic.twitter.com/JNgOMcuD7Q
— Christian Turner (@CTurnerFCDO) September 21, 2021