फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brad Hodge says Kochi Tuskers Kerala Players Are Still Owed 35 percent Money From IPL 2011

आरोप: 10 साल से फंसा है इस कंगारू क्रिकेटर का पैसा, IPL 2011 में इस टीम का था हिस्सा

Tue, 25 May 2021 04:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 25 May 2021 04:38 PM IST
सार

ब्रैड हॉज ने कहा कि खिलाड़ियों को 10 साल पहले आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभी तक 35 प्रतिशत राशि नहीं मिली है। क्या बीसीसीआई किसी भी तरह उस राशि का पता लगा सकता है?

विज्ञापन
Brad Hodge says Kochi Tuskers Kerala Players Are Still Owed 35 percent Money From IPL 2011
ब्रैड हॉज

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने सोमवार को ट्वीट कर पूछा कि क्या बीसीसीआई अब निष्कासित कोच्चि टस्कर्स केरला से इंडियन प्रीमियर लीग के 2010 चरण में प्रतिनिधित्व के लिए उनकी बकाया राशि का पता कर पाया है। हॉज ने ट्वीट किया, 'खिलाड़ियों को 10 साल पहले आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभी तक 35 प्रतिशत राशि नहीं मिली है। क्या बीसीसीआई किसी भी तरह उस राशि का पता लगा सकता है?'

विज्ञापन


दरअसल, वह 'टेलीग्राफ' में छपी एक खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि भारतीय महिला टीम को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से 550,000 डॉलर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पुरस्कार राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हॉज (46 वर्ष) ने कोच्चि टस्कर्स के लिए 14 मैच खेलकर 35.63 के औसत से 285 रन बनाए थे। टीम ने 2010 में हुई नीलामी में उन्हें 425,000 डॉलर (तीन करोड़) में खरीदा था। कोच्चि टस्कर्स को 2011 में 155.3 करोड़ रुपए का सालाना भुगतान नहीं करने के कारण महज एक सत्र के बाद बाहर कर दिया गया था।


राहुल द्रविड़, एस श्रीसंत और महेला जयवर्धने जैसे खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया था, जो 1550 करोड़ रुपये की राशि में खरीदी गई थी। वहीं 2012 में कुछ रिपोर्ट आई थीं कि इस आईपीएल टीम के लिए खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को 30 से 40 प्रतिशत राशि नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed