{"_id":"dee330ad52df635d04ba4460e4bc4725","slug":"brad-haddin-creates-world-records-in-wicketkeeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बावजूद इस कंगारू ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बावजूद इस कंगारू ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसा क्रिकेटर, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि उसका टेस्ट करियर अब लगभग खत्म हो गया है, उसे जब मौका दिया गया तो, उसने विश्व रिकॉर्ड ही बना दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलने के लिए मजबूत टीम उतारने का प्रयास किया। इसके लिए उसने नए खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में फिर से जगह दी।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने विकेटकीपिंग के लिए इस बार ब्रैड हैडिन पर भरोसा जताया और हैडिन ने भी टीम की करारी शिकस्त के बावजूद अपने खेल से चयनकर्ताओं को खुश कर दिया।
विज्ञापन
देखें: फोटो गैलरी (फिर इंग्लैंड के नाम रहा एशेज)
पांच मैचों की एशेज सीरीज में हैडिन ने 29 खिलाड़ियों को कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई। किसी भी सीरीज में एक विकेटकीपर के सर्वाधिक शिकार करने के मामले में यह विश्व रिकॉर्ड है।
हालांकि हैडिन ने अपने सभी 29 शिकार कैच आउट करके हासिल किए। वह एक भी बल्लेबाज को स्टंप आउट नहीं करा सके। इससे पहले किसी सीरीज में सर्वाधिक शिकार करने का रिकॉर्ड हमवतन विकेटकीपर रॉड मार्श के नाम था। उन्होंने 1982-83 में यह रिकॉर्ड बनाया था। मार्श भी सीरीज में एक भी बल्लेबाज को स्टंप आउट नहीं कर पाए थे।
इंग्लैंड की जीत, टीम इंडिया का घाटा
हो सकता है कि विश्व रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद हैडिन की जगह एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम में पक्की हो जाए। इंग्लैंड यह सीरीज 3-0 से अपने नाम करने में सफल रहा।