{"_id":"6157f8d78ebc3e289d2ec3fe","slug":"bowling-unit-analysis-of-csk-dc-and-rcb-know-why-these-teams-are-winning-matches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: बैंगलोर को 71 फीसदी मैच गेंदबाजों या ऑलराउंडर्स ने जिताए, चेन्नई का भी यही हाल, जानिए इस सीजन में क्या है जीत का फॉर्मूला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: बैंगलोर को 71 फीसदी मैच गेंदबाजों या ऑलराउंडर्स ने जिताए, चेन्नई का भी यही हाल, जानिए इस सीजन में क्या है जीत का फॉर्मूला
Sat, 02 Oct 2021 01:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
IPL 2021, CSK, DC, RCB, points table, Ipj 2021 Points table, IPL top teams bowling attack, IPL league stage
IPL 2021, CSK, DC, RCB, points table, Ipj 2021 Points table, IPL top teams bowling attack, IPL league stage
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:40 PM IST
सार
आईपीएल 2021 की टॉप टीमों में दिल्ली की गेंदबाजी सबसे ज्यादा संतुलित है, लेकिन चेन्नई और बैंगलोर के गेंदबाज अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। यही वजह है कि इन टीमों ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। प्लेऑफ में दिल्ली की गेंदबाजी बाकी टीमों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
हर्षल पटेल, ड्वेन ब्रावो और आवेश खान ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 का लीग स्टेज अपने आखिरी पड़ाव पर है और प्वाइंट टेबल की स्थिति भी साफ हो चुकी है। चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है और हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई की टीम टॉप पर है, दिल्ली दूसरे और बैंगलोर तीसरे स्थान पर है। वहीं चौथे स्थान के लिए मुंबई पंजाब, कोलकाता और राजस्थान की टीम भी दावेदारी पेश कर रही है। यहां हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि प्वाइंट्स टेबल में टॉप तीन टीमों की गेंदबाजी कैसी है और इन गेंदबाजो ने कैसे अपनी टीम को मैच जिताए हैं। जबकि बाकी टीमों के गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। चेन्नई ने 11 में से 9 मैच जीते हैं और 18 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। चेन्नई के गेंदबाजों की बात करें तो दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, ब्रावो, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, जोश हेजलवुड और सैम करन ने चेन्नई के लिए ज्यादा गेंदबाजी की है। इस टीम ने जो 10 मैच जीते हैं उनमें से 6 में किसी गेंदबाज या ऑलराउंडर ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है, जबकि बाकी मैचों में उनके ओपनिंग बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है चेन्नई के गेंदबाजों की खास बात
चेन्नई में ऐसे गेंदबाज हैं जो अपने दम पर विपक्षी टीम को धराशायी कर सकते हैं। दीपक चाहर, रवींद्र जड़ेजा और जोश हेजलवुड ने अपने दम पर चेन्नई को कई मैच जिताए हैं। वहीं आखिरी ओवरों ब्रावो का प्रदर्शन शानदार रहा है। ब्रावो, चाहर और शार्दुल आखिरी ओवरों में ज्यादा रन नहीं देते हैं। इस वजह से विपक्षी टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पाती है और चेन्नई के बल्लेबाज आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेते हैं। फाफ डू प्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार फॉर्म के चलते गेंदबाजों को मदद मिली है और चेन्नई की टीम ने कई बार बड़ा स्कोर बनाया है और उसका पीछा भी किया है। साथ ही चेन्नई के गेंदबाज बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। इससे टीम की बल्लेबाजी में गहराई आती है। पंजाब के खिलाफ मैच में दोनों टीमों में यही अंतर हार और जीत की वजह बना था।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। दिल्ली ने 11 में से आठ मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली का गेंदबाजी अटैक सबसे बेहतरीन है। रबादा और नॉर्टजे की रफ्तार के साथ अश्विन और अक्षर की स्पिन जोड़ी दिल्ली के लिए लगातार कमाल कर रही है। वहीं युवा गेंदबाज आवेश खान उनके सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं। आवेश पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने अब तक 11 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।
क्या है दिल्ली के गेंदबाजों की खास बात
दिल्ली के गेंदबाज कंजूस होने के साथ ही विकेट निकालने में भी माहिर हैं और हर तरह की पिच में इन गेंदबाजों को गेंदबाजी करनी आती है। दिल्ली की पूरे गेंदबाजी अटैक में कोई भी कमजोर कड़ी नहीं है। विकेट मिलें या नहीं लेकिन कोई भी गेंदबाज ज्यादा रन नहीं देता है। इस वजह से सामने वाली टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाती है और दिल्ली के बल्लेबाज आसानी से छोटे लक्ष्य का पीछा कर लेते हैं। दिल्ली का कोई एक गेंदबाज अपने दम पर मैच नहीं जिता रहा है, बल्कि पूरी साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। प्लेऑफ में दिल्ली का अटैक बाकी टीमों पर भारी पड़ सकता है।
रॉय चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11 मैचों में से 7 मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। बैंगलोर के गेंदबाजों की बात करें तो हर्षल पटेल, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज, मैक्सवेल, काइल जेमिसन और नवदीप सैनी इस टीम के गेंदबाज हैं। बैंगलोर ने जो सात मैच जीते हैं उनमें से 5 में किसी गेंदबाज ने या ऑलराउंडर ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। बैंगलोर के गेंदबाज दिल्ली की तरह लगातार एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, लेकिन कोई एक गेंदबाज अपने दम पर मैच जिता रहा है।
क्या है बैंगलोर की गेंदबाजी की खास बात
बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 11 मैच में 26 विकेट निकाले हैं और इस सीजन इतिहास रच सकते हैं। उनके अलावा चहल और मैक्सवेल की स्पिन जोड़ी ने भी बैंगलोर के लिए अहम साझेदारियां तोड़ी हैं और विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोका है। सिराज, सैनी और जेमिसन का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है, लेकिन हर्षल पटेल और स्पिनर्स की मदद से बैंगलोर के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है। शाहबाज अहमद ने भी कई बार मैच पलटने वाला प्रदर्शन किया है।