WI Inning
46/3 (6.1 ov)
Shai Hope 27(21)*
Sherfane Rutherford 0 (1)
IND elected to bowl
{"_id":"9415ab4f29140e8f340a355c20f8e110","slug":"borde-says-kohli-should-be-behave-as-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, बोर्डे ने विराट कोहली को क्या दी नसीहत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए, बोर्डे ने विराट कोहली को क्या दी नसीहत
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 28 Jul 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता प्रमुख चंदू बोर्डे का मानना है कि जिम्बाब्वे दौरे में युवा टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन इस टीम के कप्तान विराट कोहली को मैदान में धोनी जैसा कूल कप्तान बनने की जरूरत है।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में भाग लेने आए बोर्डे ने पूर्व भारतीय ओपनर चेतन चौहान की मौजूदगी में कहा, ‘जिम्बाब्वे में हमारी युवा टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने लगातार दो मैच जीत लिए हैं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत का क्रिकेट भविष्य सुरक्षित है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं विराट कोहली के मैदान के प्रदर्शन से तो खुश हूं लेकिन मैदान पर जिस तरह से कोहली ने कैच आउट होने के बाद फैसले का विरोध किया उससे थोड़ा नाखुश भी हूं। कोहली को यह सीखना होगा कि कप्तान धोनी मैदान में कितना कूल रहते हैं और दबाव के क्षणों में अपना आपा नहीं खोते हैं। अच्छा कप्तान बनने के लिए आपको संयमित होने की जरूरत है।’
विज्ञापन
आरटीआई के दायरे में आए बोर्ड : चौहान
पूर्व भारतीय ओपनर और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के उपाध्यक्ष चेतन चौहान का मानना है कि बीसीसीआई और अन्य खेल संगठनों को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के दायरे में आना चाहिए।
चौहान ने कहा, ‘सरकार से मान्यता प्राप्त जितने भी खेल संगठन हैं उन सभी को आरटीआई के दायरे में लाया जाएगा। बीसीसीआई के खातों का तो बाकायदा आडिट होता है। उसकी बैलेंस शीट सबके सामने होती है तो फिर उसे आरटीआई के दायरे में आने में हिचकिचाहट क्यों है।’
चौहान ने अपने इस बयान पर हालांकि स्पष्ट किया कि वह यह सबकुछ एक खिलाड़ी होने के नाते बोल रहे हैं प्रशासक होने के नाते नहीं। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा व्यक्तिगत विचार है कि खेल संगठनों को आरटीआई के दायरे में आना चाहिए।’