फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bookies could not rope in watson, says harmeet

वॉटसन से भी स्पॉट फिक्सिंग कराना चाहते थे बुकी

Fri, 05 Jul 2013 03:06 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jul 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
bookies could not rope in watson, says harmeet

इंडियन प्रीमियर लीग के स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक औँर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बुकी अपने फिक्सिंग नेटवर्क में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज शेन वॉटसन को भी शामिल करना चाहते थे।

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स के युवा क्रिकेटर हरमीत सिंह ने स्वीकार किया कि बुकी वॉटसन को स्पॉट फिक्सिंग नेटवर्क का हिस्सा बनाना चाहते थे, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन


20 वर्षीय हरमीत ने बताया कि अपनी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए फिक्सर जितेंद्र उर्फ जीतू और मनन आदि ने इस साल फरवरी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदीला को शेन वॉटसन से बात करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमीत का राजस्थान रॉयल्स के साथ करार होने से कुछ दिन बाद ही मुंबई के बांद्रा के एक होटल में यह मुलाकात हुई थी।

चंदीला ने इस पर असहमति जताई और कहा कि वॉटसन बड़ा खिलाड़ी है, उससे बात करने का कोई मतलब नहीं है। उधर, दिल्ली पुलिस ने क्रिकेटर हरमीत को क्लीन चिट दे दी है।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एस एन श्रीवास्तव ने बताया कि मलाड (मुंबई) के रहने वाले हरमीत सिंह बादान को अजीत चंदीला ने फिक्सरों से मिलवाया था। हरमीत एयर इंडिया की ओर से खेलते हैं। अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण भी इसी टीम से खेलते थे।

जनवरी में राजस्थान से जुड़े थे हरमीत
हरमीत ने अपने बयान में कहा है कि वर्ष 2010 में उनका डेक्कन चार्जेज टीम में सेलेक्शन हुआ था, मगर वह एक भी मैच नहीं खेल सके। जनवरी, 2013 में उनका राजस्थान रॉयल्स में सेलेक्शन हो गया।


टीम में खेलने के लिए उनके पास राहुल द्रविड़ का फोन आया था। वह राजस्थान रॉयल्स के तरफ से आईपीएल-6 में सिर्फ एक मैच खेले थे। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं।

हरमीत के अनुसार, उन्हें चंदीला ने फोन कर बांद्रा के बाबा होटल में बुलाया था और उससे कहा कि वह उसे कुछ लोगों से मिलवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed