{"_id":"59f985254f1c1bda538ba2c1","slug":"blind-cricketer-venkatesh-rao-top-scored-279-of-82-balls-lacing-40-fours-and-18-sixes","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ब्लाइंड बल्लेबाज ने टी-20 में किया विस्फोट, 82 गेंदों में ठोक डाले 279 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस ब्लाइंड बल्लेबाज ने टी-20 में किया विस्फोट, 82 गेंदों में ठोक डाले 279 रन
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
वेंकेटेश राव
- फोटो : zee news
मुंबई में खेले जा रहे 24 वें नेशनल ब्लाइंड टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज वेंकेटेश राव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से रनों की बरसात कर दी। राव ने सिर्फ 82 गेंदों में 279 रन बना डाले। जबकि उनके ओपनर पार्टनर टी कृष्णा ने 41 गेंद में 75 रन बनाए। बता दें कि टी-20 मैच में यह स्कोर दुनिया के किसी भी प्रारूप के क्रिकेटरों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन
यह रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बड़ा मुकाम है। खासकर वेंकटेश के लिए और भी, क्योंकि वेंकटेश शारीरिक रूप से ना ठीक होने का बावजूद भी इतना बड़ा मुकाम बनाया। उनके इस प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। वेंकटेश ने अपनी पारी में 40 चौके और 18 छक्के मारे। इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत ही आंध्र प्रदेश ने मुंबई पर 292 रनों की विशाल जीत दर्ज की। वेंकटेश ने अपनी पारी के 279 रनों में से 268 रन तो केवल चौकों-छक्कों के मदद से ही बना डाले।
विज्ञापन
पढ़ेंः- श्रीलंका का भारत दौरा: मैथ्यूज, परेरा-गुणारत्ने की वापसी की उम्मीद
विज्ञापन
बता दें कि नेशनल स्टेडियम के पिच के मुकाबले ये पिच उतनी अच्छी भी नहीं कही जा सकती, बावजूद उसके राव ने शानदार पारी खेली। आंध्र प्रदेश ने 20 ओवर में बिना विकेट खोए 380 रन बनाए। जिसके जबाव में महाराष्ट्र की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और मात्र 88 रनों पर ढेर हो गई।
गौरतलब है कि टूर्नामेंट के अंत में कुल 17 खिलाड़ियों का चयन होगा जो कि अगले साल होने वाले ब्लाइंड टी-20 टूर्नामेंट में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता फरवरी में खेली जाएगी और टूर्नामेंट की विजेता टीम को 50 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 30 हजार रुपए का इनाम मिलेगा।