{"_id":"5a58c3ca4f1c1b64428b46d5","slug":"blind-cricket-world-cup-india-beat-pakistan-by-7-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल क्रिकेट वर्ल्ड कपः टीम इंडिया ने पाक को दी 7 विकेट से मात, दीपक ने खेली आतिशी पारी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पेशल क्रिकेट वर्ल्ड कपः टीम इंडिया ने पाक को दी 7 विकेट से मात, दीपक ने खेली आतिशी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक मलिक और वेंकटेश्वर राव की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में शुक्रवार को अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक ने 40 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 282 रन बनाए।
283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 34 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही अब भारत अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद जमील ने सबसे ज्यादा 91 बॉलों पर 90 रन की पारी खेली और वो रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटे। इस मैच से पहले पाक ने बांग्लादेश और नेपाल को हराया था और उसका आत्मविश्वा सातवें आसमान पर था, लेकिन टीम इंडिया के सामने उसकी एक न चली और वो इस मैच को गंवा बैठे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः Video: बाबर आजम ने 26 गेंदों में जमाया शतक, सानिया मिर्जा के पति ने जड़े लगातार 6 छक्के
इससे पहले टीम इंडिया का पहला मैच बारिश के कारण धुल गय़ा और दूसरे मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर मैच अपने नाम करने में कामयाब रही थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी दीपक मलिक ने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने दूसरे मैच में 103 बॉल पर 179 रन बनाए थे।
आपको बता दें कि इस बार ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारत की आपत्ति के बाद उसका ये मैच सऊदी अरब में खेला गया।