{"_id":"5a40a5804f1c1b0b788b4c50","slug":"babar-azam-hits-century-in-26-balls-shoaib-malik-hits-6-sixes-in-an-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: बाबर आजम ने 26 गेंदों में जमाया शतक, सानिया मिर्जा के पति ने जड़े लगातार 6 छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: बाबर आजम ने 26 गेंदों में जमाया शतक, सानिया मिर्जा के पति ने जड़े लगातार 6 छक्के
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
बाबर आजम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज बाबर आजम ने सिर्फ 26 गेंदों में शतक जमाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। आजम ने शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के टी10 चैरिटी मुकाबले में यह कमाल करके इतिहास रचा।
विज्ञापन
23 वर्षीय आजम ने शाहिद अफरीदी फाउंडेशन ग्रीन की ओर से खेलते हुए अपनी पारी में 7 चौके और 11 छक्के जड़े। उल्लेखनीय है कि बाबर ने अपनी पारी के 94 रन केवल बाउंड्री से बनाए।
विज्ञापन
Babar Azam's excellent 100 off 26 balls at the Shahid Afridi Foundation match in Faisalabad #Cricket pic.twitter.com/dsKLLuyDE4
विज्ञापन विज्ञापन— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) December 24, 2017
इसके बाद शाहिद अफरीदी फाउंडेशन रेड की ओर से खेलते हुए शोएब मलिक ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के पति मलिक ने 20 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत रेड ने 10 ओवर में 201 रन बनाए। मलिक ने बाबर आजम के ओवर में 6 छक्के जड़े।
Shoaib Malik smashes 6 sixes in an over off the bowling of Babar Azam in the Shahid Afridi Foundation charity match in Faisalabad #Cricket pic.twitter.com/lV1b4s4cfY
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) December 24, 2017
202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहिद अफरीदी ग्रीन टीम ने बाबर आजम के तूफानी शतक की बदौलत सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 10 ओवर के मैच में 201 का स्कोर हिमालयीन माना जा रहा था, लेकिन बाबर की पारी ने इसे बौना साबित कर दिया।