WTC: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को लगा एक और बड़ा झटका, अब ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
कीवी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग पीठ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। वाटलिंग की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को टीम में शामिल किया गया।
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका लगा। दरअसल, टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग पीठ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। वाटलिंग की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को टीम में शामिल किया गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, 'यह चोट पहले भी वाटलिंग को परेशान करती रही है, हालांकि पिछले 24 घंटों में इसमें सुधार हुआ है लेकिन यह इतनी ठीक नहीं है कि वह पूरे टेस्ट के दौरान विकेटो के पीछे खड़े हो पाएंगे।'
🇳🇿 BJ Watling has been ruled out of the second #ENGvNZ Test with back injury.
विज्ञापन
Tom Blundell will join the playing XI as his replacement. pic.twitter.com/6CSIOJ1BKV — ICC (@ICC) June 10, 2021
न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने नियमित कप्तान केन विलियम्सन के बिना ही खेल रही है क्योंकि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले कोहनी की दर्द से पूरी तरह उबरना चाहते हैं। दो टेस्ट की श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ रहा था। दूसरे टेस्ट के बाद टीम 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथम्पटन रवाना होगी। बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए 74 टेस्ट, 28 वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके 35 वर्षीय वाटलिंग ने इस महीने के शुरू में घोषणा की थी कि वह भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।