फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bitween July- September 2018 India Cricket team will tour England

अगले साल इंग्लैंड दौरा करेगी टीम इंडिया, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Wed, 06 Sep 2017 02:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 06 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bitween July- September 2018 India Cricket team will tour England
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। मंगलवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साल 2018 के क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा कर दी। जुलाई से सितंबर के बीच होने वाले दौरे में टीम इंडिया 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलेगी। 
विज्ञापन


दौरे का आगाज टी-20 सीरीज से होगा। पहला मैत 3 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा टी-20 मैट 6 और 8 जुलाई को कार्डिफ और ब्रिस्टल में खेला जाएगी। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज 12 जुलाई से शुरू होगी। 12 जुलाई को पहला वनडे टेंट ब्रिज में खेला जाएगा। दूसरा वनडे क्रिकेट का मक्का कहलाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर 17 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा वनडे 17 जुलाई को हेडिंग्ले में आयोजित होगा।  
विज्ञापन


पांच टेस्ट सीरीज का आगाज 1 अगस्त को होगा। पहला टेस्ट एजबेस्टन (1-5 अगस्त), दूसरा ( 9-13 अगस्त), तीसरा (18-22 अगस्त) ट्रेंट ब्रिज, चौथा (30-3 सितंबर) बॉउल और पांचवां और आखिरी टेस्ट (7 से 11 सितंबर) ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में  इंग्लिश क्रिकेट सीजन का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ होगा। मई-जून  में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद स्कॉर्टलैंड के खिलाफ इंग्लैंड एक वनडे खेलेगी। स्कॉर्टलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलने इंग्लैंड आएगी। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत का दौरा होगा।  

सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है 

टी-20 सीरीज

3 जुलाई- ओल्ड ट्रैफर्ड
6 जुलाई-   कार्डिफ 
8 जुलाई-    ब्रिस्टल

वनडे सीरीज

12 जुलाई     टेंटब्रिज 
14 जुलाई     लॉर्ड्स 
17 जुलाई     हेडिंग्ले

टेस्ट सीरीज 

1-5 अगस्त                एजबेस्टन
9-13 अगस्त              लॉर्ड्स
18-22 अगस्त            ट्रेंटब्रिज 
30 अगस्त- 3 सितंबर  एगीस बॉल
7-11 सितंबर             ओवल 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed