भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव के लिए आज का दिन खास है। 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में जन्में महान ऑलराउंडर कपिल देव का आज 60वां जन्मदिन है। वैसे तो क्रिकेट ग्राउंड पर कपिल के करिश्मे की कई कहानियां हैं, लेकिन उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी निडरता की दास्तां सुनाते हैं।
इसे किस्से को ‘शारजाह ड्रेसिंग रूम कांड’ के नाम से जाना जाता है। दरअसल 1987 में शारजाह टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अगले दिन खेला जाना था। प्रैक्टिस खत्म करने के बाद भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम पहुंची। तभी कॉमेडियन महमूद अपने साथ एक ऐसे शख्स को ले आया जिसे दिलीप वेंगसरकर के अलावे कोई भी उन्हें नहीं पहचान सका।
वह शख्स था अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम। उस दौर में दाऊद की गिनती स्मगलर्स में होती थी। बॉलीवुड एक्टर महमूद खिलाड़ियों से दाऊद का परिचय करवाते हुए कहा कि यह हमारे मित्र हैं और यहीं पर बिजनेस करते हैं। महमूद ने खिलाड़ियों को बताया कि दाऊद उन्हें एक ऑफर देना चाहते हैं।
इसके बाद दाऊद ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'अगर कल होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो मैं सभी खिलाड़ियों को एक-एक टोयोटा कोरोला कार गिफ्ट करूंगा।' ऑफर को सुनते ही सभी क्रिकेटर एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। लेकिन कपिल देव तभी प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर ड्रेसिंग रूम में आए।
इसी दौरान कपिल देव ड्रेसिंग रूम में आ गए। उन्होंने पहले महमूद से कहा- महमूद साहब आप जरा बाहर निकल जाइए। तभी उन्होंने दाऊद को देखते हुए कहा- ये कौन है, चल बाहर चल, कपिल के जवाब को सुनते ही दाउद ड्रेसिंग रूम से बाहर निकल आए।