{"_id":"5b56f1554f1c1b8f568b6281","slug":"birthday-special-some-interesting-facts-about-australia-left-arm-pacer-doug-bollinger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: AUS टीम में भी था 'कटप्पा', धोनी को बनाया था IPL का 'बाहुबली'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशल: AUS टीम में भी था 'कटप्पा', धोनी को बनाया था IPL का 'बाहुबली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डग बोलिंजर के लिए आज का दिन खास है। 24 जुलाई 1981 को सिडनी में जन्में बोलिंजर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की पेस बैटरी के अहम हिस्सा रहे डग न सिर्फ अपनी तेज गेंदबाजी के लिए बल्कि खास लुक के लिए भी चर्चा में थे।
2 of 5
कुछ साल पहले उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीर में वह 'बाहुबली' फिल्म के किरदार कटप्पा जैसे लग रहे थे, इसके बाद कई बोलिंजर को 'क्रिकेट का कटप्पा' कहने लगे थे।
3 of 5
इस साल फरवरी में बोलिंजर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। 37 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 टेस्ट, 39 वन-डे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 121 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बोलिंजर ने 2002/03 में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट का डेब्यू किया और संन्यास लेने तक वह इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे। संन्यास की घोषणा के समय बोलिंजर ने 124 प्रथम श्रेणी मैचों में 411 विकेट चटकाए। 134 वन-डे में 203 विकेट जबकि 129 टी-20 मैचों में 139 विकेट झटके।
विज्ञापन
5 of 5
बोलिंजर के लिए 2009-10 का सीजन सबसे शानदार रहा क्योंकि उन्हें आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में जगह मिली। इसी साल आईसीसी वन-डे टीम ऑफ द ईयर में उनका चयन हुआ। इंटरनेशनल क्रिकेट में सफलता की वजह से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बोलिंजर को खरीदा। उन्होंने धोनी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके को दो बार आईपीएल का खिताब दिलवाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।