फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bihar vs UP ranji trophy match day 3 highlights know details Ayush Loharuka hits century in first innings

Ranji Trophy: यूपी के गेंदबाजों के आगे नहीं टिके बिहार के बल्लेबाज, दूसरी पारी में हालत खस्ता, आयुष से उम्मीद

Sat, 25 Jan 2025 07:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 Jan 2025 07:40 PM IST
सार

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने 57 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बना लिया है। चौथे दिन बिहार के सामने 255 रनों का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Bihar vs UP ranji trophy match day 3 highlights know details Ayush Loharuka hits century in first innings
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मोईन उल हक स्टेडियम में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी के लिए 86 ओवर में 248 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी के लिए 121.3 ओवर में दो विकेट पर 603 रन बनाए और बिहार को दूसरी पारी खेलने के लिए आमंत्रित कर दिया। इस स्कोर के साथ यूपी ने 355 रनों की बढ़त हासिल हुई। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने 57 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बना लिया है। चौथे दिन बिहार के सामने 255 रनों का लक्ष्य है।
विज्ञापन

Bihar vs UP ranji trophy match day 3 highlights know details Ayush Loharuka hits century in first innings
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
बिहार की पहली पारी  
आयुष लोहारूका ने 227 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों की मदद से बेहतरीन 101 रन बनाए, इसके बाद अन्य खिलाड़ी सरमन नोगरोध ने 44 रन और सचिन कुमार ने 38 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। नवाज़ ने अंत में नाबाद 14 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। और पहली पारी के लिए स्कोर को 248 तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar vs UP ranji trophy match day 3 highlights know details Ayush Loharuka hits century in first innings
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
बिहार की दूसरी पारी में बल्लेबाजी 
बाबुल कुमार 38 रन, सरमन निगरोध 28 रन, जितिन 1 रन, एस गनी 7 रन, प्रताप 0 रन, बनाकर आउट हो गए। आयुष लोहारूका 28 रन और सचिन कुमार सिंह 23 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं।
विज्ञापन

Bihar vs UP ranji trophy match day 3 highlights know details Ayush Loharuka hits century in first innings
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
बिहार की पहली पारी में गेंदबाजी
बिहार के गेंदबाजों ने अपनी पूरी कोशिश की जिसमें नवाज और हिमांशु सिंह ने 1-1 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। 

उत्तर प्रदेश की पहली पारी
उत्तर प्रदेश ने पहली पारी के लिए 121.3  ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 603 रन बना लिया है। अभिषेक गोस्वामी 198 रन, माधव कौशिक 63 रन और नाबाद रहते हुए कप्तान आर्यन जुरेल 200 रन और करण शर्मा ने नाबाद 118 रन बनाया।

उतर प्रदेश की गेंदबाजी
पहली पारी के लिए शिवम मावी 4 विकेट, विजय कुमार और शिवम शर्मा 2-2 विकेट, सौरभ कुमार और करण शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं दूसरी पारी के लिए सौरभ कुमार और शिवम शर्मा को तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक 2-2 विकेट मिला।

खिलाड़ियों की मानें तो जैसे-जैसे दिन बदलता गया वैसे-वैसे पिच में बदलाव देखने को मिला। पहली पारी के लिए पिच की इस्थिति गेंदबाजी की अनुकूल रही जिसका फायदा उतर प्रदेश की टीम को भरपूर मिला। उसके बाद लगातार पिच की इस्थिति में बदलाव होता गया और धीरे धीरे पिच बल्लेबाजी के अनुकूल हुई तो यूपी टीम के बल्लेबाजों ने जमकर इसका लाभ उठाया और अपनी टीम के स्कोर को 603 रन तक लेकर गए। अब बिहार की टीम इस मैच में वापसी के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है, जिससे नतीजे को अपने अनुकूल बनाया जा सके। तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक बिहार के लिए 255 रनों का लक्ष्य है और अब सिर्फ चौथे दिन का खेल बचा है जो बिहार के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed