{"_id":"5a252f9c4f1c1b95188b7dc9","slug":"bihar-gain-biggest-victory-in-cricket-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मर्चेंट ट्राफी: बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 870 रनों से दी शिकस्त ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजय मर्चेंट ट्राफी: बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 870 रनों से दी शिकस्त
अमरउजाला डॉट कॉम खेल डेस्क, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार ने विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर-16 में अरुणाचल प्रदेश को पारी और 870 रनों से रिकॉर्ड शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। यह क्रिकेट के इतिहास में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। बिहार ने 7 विकेट पर 1007 रन पर पारी घोषित की थी। पहली पारी में अरुणाचल ने 83 रन बनाए थे। पटना में खेले जा रहे इस ऐतिहासिक मैच में पहली पारी में बिहार को 914 रनों की बढ़त मिली। बिहार ने इसके बाद अरुणाचल प्रदेश को दूसरी पारी में 54 रन पर आल आउट कर दिया।
बिहार के गेंदबाज रेशु राय ने पहली पारी में 7 तथा दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। बिहार की ओर से बलजीत सिंह बिहारी ने 358 रन बनाए थे। इसके अलावा प्रकाश बाबू ने 220 तथा कप्तान अर्णव किशोर ने धुआंधार 169 रनों की पारी खेली।
इससे पहले क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान रेलवे के नाम था। पाकिस्तान रेलवे ने 1964 में लाहौर में डेरा इस्माइल खान टीम को एक पारी और 851 रनों से हराया था।