IPL का 12वां सत्र इतिहास में खराब अंपायरिंग और खिलाड़ियों से विवाद के लिए याद किया जाएगा। इस सीजन में ऐसे कई मौके आए जब खिलाड़ी अंपायर्स की तकरार देखने को मिली।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक मैच के दौरान बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और अंपायर लॉन्ग के बीच बहस हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बहस के बाद गुस्से से तमतमाए लॉन्ग अंपायर रूम के दरवाजे को लात मारकर तोड़ (क्षतिग्रस्त) दिया।
4 मई यानी शनिवार को खेला गया यह मुकाबला बैंगलोर और हैदराबाद के बीच हुआ। हैदराबाद के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला था, क्योंकि इस जीत के साथ ही वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम हो जाती।
3 of 7
नोबॉल पर अंपायर से विरोध दर्ज कराते उमेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर इस सीजन में बेहद निराश करने वाली विराट ब्रिगेड इस आखिरी मैच को जीतकर अगले सीजन की बेहतर तैयारी के साथ विदा लेना चाहती थी। इसी मैच में अंपायर नीजल लॉन्ग ने बैंगलोर के तेज गेंदबाज उमेश यादव की एक गेंद को नोबॉल करार दे दिया।
4 of 7
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस
- फोटो : सोशल मीडिया
50 वर्षीय नीजल लॉन्ग आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल हैं, लेकिन इस बार अनुभवी अंपायर लॉन्ग से गलती जरूर हो गई, जब टीवी रिप्ले में फुटेज सामने आया, तो मामला साफ हो गया कि उमेश यादव का पिछला पैर लाइन के पीछे ही पड़ा था।
5 of 7
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस
- फोटो : सोशल मीडिया
नियमानुसार यह नोबॉल नहीं थी। मैदान में लगी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद उमेश यादव और विराट कोहली ने अंपायर के इस निर्णय का विरोध किया। हालांकि अंपायर ने यहां निर्णय वापस नहीं लिया।