{"_id":"5ca8c985bdec2213e92927b1","slug":"big-decision-of-election-commission-ipl-contest-to-be-used-to-create-awareness-among-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब IPL से जागरूक होंगे मतदाता, चुनाव आयोग ने लिया यह बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब IPL से जागरूक होंगे मतदाता, चुनाव आयोग ने लिया यह बड़ा फैसला
Sun, 07 Apr 2019 07:57 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता जगाने के लिये चुनाव आयोग आईपीएल के मैचों का इस्तेमाल करेगा। मुंबई और चेन्नई के बीच तीन अप्रैल को हुए मैच में यह प्रयोग शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, ‘उस मैच में मतदाताओं में जागरूकता जगाने के लिए सभी संबंधित सामग्री दिखाई गई थी।’
उन्होंने कहा कि इससे पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मतदाता जागरूकता अभियान के लिए क्रिकेट बोर्ड से संपर्क करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई के प्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें संबंधित सामग्री दी गई और आगे भी मुंबई में होने वाले मैचों में ऐसा किया जाएगा।
मैचों के दौरान सद्भावना दूतों के जरिए मतदान के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी बैनर और लघु विज्ञापन प्रदर्शित और प्रसारित किए जाएंगे। इसके लिए एफएम रेडियो का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन