फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Betting in IPL 2021 BCCI appoints former Gujarat DGP Shabir Hussein as chief ahead of Anti Corruption Unit

हो गई IPL की तैयारी: BCCI लाया नया अधिकारी, क्रिकेटर्स की हरकत पर रखेगा नजर

Mon, 05 Apr 2021 04:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Apr 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Betting in IPL 2021 BCCI appoints former Gujarat DGP Shabir Hussein as chief ahead of Anti Corruption Unit
आईपीएल 2021 - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट का त्योहार आईपीएल शुरू होने में अब बस कुछ दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में बीसीसीआई ने एंटी करप्शन हेड के तौर पर नए अधिकारी को नियुक्त किया है। यह सट्टेबाजी से लेकर क्रिकेटर्स की हर हरकत पर नजर रखेंगे। आईपीएल, सट्टेबाजी और फिक्सिंग का संबंध पुराना है।

विज्ञापन


पहले भी कई बार आईपीएल पर बुकियों द्वारा सट्टेबाजी और फिक्सिंग मामले सामने आए हैं। हर साल बीसीसीआई सट्टेबाजी को रोकने और आईपीएल में हो रही फिक्सिंग को लेकर सजग रहता है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

इस साल बीसीसीआई ने गुजरात के पूर्व डीजीपी शब्बीर हुसैन एस. खंडवावाला को एंटी करप्शन यूनिट का प्रमुख घोषित किया है। इससे पहले राजस्थान के पूर्व डीजीपी अजीत सिंह यह जिम्मेदारी संभालते थे। अजीत सिंह का कार्यकाल 31 मार्च 2021 को समाप्त हो चुका है। 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल से पहले शब्बीर हुसैन बुधवार को चेन्नई जाएंगे। इससे पहले बोर्ड के कामकाज को समझने के लिए शब्बीर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी करप्शन हेड चुने जाने पर शब्बीर हुसैन ने कहा कि 'यह गर्व की बात है कि मैं बीसीसीआई का हिस्सा बना हूं। इस खेल के प्रति मेरा प्यार और मेरा अनुभव यहाँ जरूर काम आएगा।' इससे पहले शब्बीर हुसैन केंद्र की लोकपाल सर्च समिति के भी सदस्य रहे हैं। बीसीसीआई हमेशा से ही भ्रष्टाचार रोकने के मामले में काफी गंभीर रहा है। ऐसे में आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट को संभालना और इसे भ्रष्टाचार से दूर रखना नए प्रमुख के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed