Bengaluru Stampede: बंगलूरू की अप्रिय घटना पर आरसीबी ने जताया दुख, समर्थकों से की सुरक्षित रहने की अपील
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम बुधवार को बंगलूरू पहुंची थी। इस दौरान कर्नाटक सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए भव्य आयोजन किया था। हालांकि, भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की।
विस्तार
ये भी पढ़ें: बंगलूरू भगदड़ पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे पास शब्द नहीं हैं...
मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा
दरअसल, आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम बुधवार को बंगलूरू पहुंची थी। इस दौरान कर्नाटक सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए भव्य आयोजन किया था। हालांकि, भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की। उन्होंने कहा- चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए। 'विजय समारोह के दौरान एक बड़ी त्रासदी घटी। यह घटना चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई। सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।'
वहीं, इस घटना पर अब आरसीबी ने भी दुख जताया है। आरसीबी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, 'हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी लोगों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। स्थिति से अवगत होने के बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से सुरक्षित रहने का आग्रह करते हैं।'
Royal Challengers Bengaluru releases a statement on the Bengaluru stampede.
— ANI (@ANI) June 4, 2025
"We are deeply anguished by the unfortunate incidents that have come to light through media reports regarding public gatherings all over Bengaluru in anticipation of the team’s arrival this afternoon.… pic.twitter.com/kWvTjwF5Tm