फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Celebrations turned into mourning Sachin Kumble expressed grief over the deaths in Bengaluru stampede

Stampede: मातम में बदला जश्न...बंगलूरू भगदड़ में हुई मौतों पर सचिन-कुंबले ने जताया दुख; क्रिकेट प्रेमी स्तब्ध

Wed, 04 Jun 2025 10:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Jun 2025 10:54 PM IST
सार

इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए। इसकी पुष्टि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की। वहीं, बंगलूरू की अप्रिय घटना से क्रिकेट जगत भी स्तब्ध है। सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और इरफान पठान ने दुख जताया।

विज्ञापन
Celebrations turned into mourning Sachin Kumble expressed grief over the deaths in Bengaluru stampede
पेड़ पर चढ़े प्रशंसक - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 की खिताबी जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पहुंचे प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए। इसकी पुष्टि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की। वहीं, बंगलूरू की अप्रिय घटना से क्रिकेट जगत भी स्तब्ध है। सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और इरफान पठान ने दुख जताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: बंगलूरू की अप्रिय घटना पर आरसीबी ने जताया दुख, समर्थकों से की सुरक्षित रहने की अपील
विज्ञापन


 

सचिन ने जताया दुख
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा-  बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी के लिए शांति और शक्ति की कामना करता हूं।
 
विज्ञापन

अनिल कुंबले ने भी व्यक्त की संवेदनाएं
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा- क्रिकेट के लिए यह एक दुखद दिन है! आज आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुखद।
 
विज्ञापन

इरफान पठान ने क्या कहा?
इरफान पठान ने कहा- प्रशंसक क्रिकेट और हमारे जीवन का दिल हैं। आज बंगलूरू में हुई भगदड़ में हुई दुखद मौत दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं और संवेदनाएं इस अकल्पनीय त्रासदी से प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 की मौत और 33 घायल, सीएम सिद्धारमैया ने दी जानकारी
 

शिखर धवन ने पीड़ित परिवारों के लिए की प्रार्थना
शिखर धवन ने कहा- बंगलूरू में विजय परेड में भगदड़ की खबर सुनकर दिल टूट गया। प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित रहेंगे।
 

युवराज सिंह ने भी व्यक्त की संवेदनाएं
युवराज सिंह ने कहा- जो जश्न का क्षण था वह एक अकल्पनीय त्रासदी में बदल गया। बंगलुरू में हुई घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। परिवारों को शक्ति मिले और दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed