{"_id":"67814ea17e0a6db1150ab723","slug":"bengal-vs-bihar-bengal-womens-under-19-team-defeated-bihar-in-odi-match-won-by-159-runs-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bengal vs Bihar: बंगाल की महिला अंडर-19 टीम ने वनडे मैच में बिहार को हराया, 159 रन से दर्ज की जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bengal vs Bihar: बंगाल की महिला अंडर-19 टीम ने वनडे मैच में बिहार को हराया, 159 रन से दर्ज की जीत
Fri, 10 Jan 2025 10:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 10 Jan 2025 10:15 PM IST
सार
बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बिहार महिला टीम 48 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बंगाल को इस मुकाबले में 159 रनों से जीत मिली।
विज्ञापन
बिहार U19 महिला टीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला U19 (महिला यूथ लिस्ट-ए) एक दिवसीय टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में बंगाल की महिला क्रिकेट टीम ने बिहार को हराया। यह मुकाबला अलूर क्रिकेट स्टेडियम-III, बेंगलुरु में खेला गया, जिसमें बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बिहार महिला टीम 48 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बंगाल को इस मुकाबले में 159 रनों से जीत मिली।
बंगाल की बल्लेबाजी का मुख्य आकर्षण रही प्रतिवा मंडी की शानदार पारी, जिन्होंने 98 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके साथ अनुभवी खिलाड़ी रूपल और प्रियंका ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीता मंडल 33 रन, तृषाता 27 रन, प्रियंका 26 रन, रूपल ने 18 रन बनाये जबकि प्रियंका ने 30 रनों की पारी खेली, इसके बाद बाकि खिलाड़ियों ने सहयोग कर स्कोर को 272 तक पहुंचा दिया।
बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए खुशी गुप्ता और सनम ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, जबकि रिशु और सिद्धि कुमारी को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, बंगाल के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बिहार की बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। बिहार की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार की तरफ से अकेले अक्षरा गुप्ता ही संघर्ष करती नजर आईं, जिन्होंने 43 रन बनाये, लेकिन उनका योगदान टीम की हार को टालने के लिए अपर्याप्त था।
विज्ञापन
बंगाल की तरफ से गेंदबाजी में जहांबी ने 3 विकेट लिया तो वहीं कोयल सरकार ने भी 2 विकेट हासिल किये। अन्य गेंदबाजों में रूपल, मोनिका, प्रियंका, स्मृति और प्रियंका प्रसाद ने एक-एक विकेट लिया, जो बिहार की टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।
इस प्रदर्शन के बाद बंगाल ने 159 रनों से जीत हासिल की और यह मैच महिला U19 लिस्ट-ए टूर्नामेंट में उनके लिए एक महत्वपूर्ण जीत साबित हुआ। बंगाल की टीम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो कि इस जीत का कारण बना। अब अगले मैच के लिए बिहार को अच्छे रणनीति के तहत मैदान पर आना होगा और चुनौतियों का सामना करना होगा जिस से अगला मुकाबला अपने नाम हो सके।