Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes will not play in IPL 2024 Chennai Super Kings CONFIRMS AHEAD PLAYER AUCTION

IPL 2024: आईपीएल के अगले सीजन में नहीं खेलेंगे स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, चेन्नई सुपरकिंग्स ने बताया कारण

Thu, 23 Nov 2023 06:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Nov 2023 06:29 PM IST
सार

स्टोक्स के बाएं घुटने की सर्जरी होगी। वह जनवरी में भारत दौरे के लिए खुद को तैयार करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सर्जरी के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनकी वापसी मुश्किल होगी।

विज्ञापन
Ben Stokes will not play in IPL 2024 Chennai Super Kings CONFIRMS AHEAD PLAYER AUCTION
महेंद्र सिंह धोनी और बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के बेन स्टोक्स पिछले सीजन में अधिकांश मैचों में नहीं खेल पाए थे। नीलामी से पहले सभी टीमों को 26 नवंबर तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बता देना है। चेन्नई ने गुरुवार (23 नवंबर) को स्टोक्स के अगले सीजन में नहीं खेलने की पुष्टि की। वह हाल ही में वनडे में संन्यास से वापस लौटे थे। उन्होंने भारत में विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की टीम प्रतिनिधित्व भी किया था।
विज्ञापन


स्टोक्स के बाएं घुटने की सर्जरी होगी। वह जनवरी में भारत दौरे के लिए खुद को तैयार करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सर्जरी के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनकी वापसी मुश्किल होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बताया कि स्टोक्स आईपीएल में फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन को ध्यान में रखने नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)


सीएसके ने कहा- स्टोक्स के फैसले का समर्थन करते हैं
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल की पिछली नीलामी में स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने दो मैच में 15 रन बनाए थे। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन आईपीएल से पहले भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज और फिर जून 2024 में टी20 विश्व कप खेलने के साथ इंग्लैंड के साथ अपने कार्यभार को प्रबंधित करने के बेन स्टोक्स के फैसले का समर्थन करता है।"

स्टोक्स ने 2017 में किया था डेब्यू
स्टोक्स ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2017 में किया था। वह राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 45 आईपीएल मैचों में 24.61 की औसत से 935 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.95 का रहा। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में स्टोक्स ने 28 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed