फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes trial: Full CCTV footage released, showing cricketer throwing cigarette' at gay men

बेन स्टोक्स नाइटक्लब मारपीट मामला: सुरक्षा कैमरे में दिखी गे शेख्स की 'हरकत'

Thu, 09 Aug 2018 09:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Ben Stokes trial: Full CCTV footage released, showing cricketer throwing cigarette' at gay men

इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही ज्यूरी को बुधवार को सुरक्षा कैमरे की फुटेज दिखाई गई जिसमें झड़प शुरू होने से ठीक पहले एक समलैंगिक व्यक्ति को कथित तौर पर एक अन्य प्रतिवादी का ग्रोइन पकड़ते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


ब्रिस्टल क्राउन अदालत में 27 वर्ष के स्टोक्स के अलावा 27 साल के रेयान अली और 28 साल के रेयान हेल के खिलाफ झगड़े के मामले की सुनवाई चल रही है। ज्यूरी के सदस्यों को पिछले साल 25 सितंबर को तड़के ब्रिस्टल के नाइट क्लब मबार्गो से निकलने के बाद दो दोस्तों अली और हेल के साथ झगड़ते हुए दिखाया गया।
विज्ञापन


सुनवाई के तीसरे दिन बुधवार को ज्यूरी को सुरक्षा कैमरे की फुटेज दिखाई गई जिसमें अली और हेल को हाथ में बीयर की बोतलें पकड़े हुए काई बैरी और विलियम ओकोनोर के साथ सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के वकील ने बैरी और ओकोनर को समलैंगिक करार दिया जो ब्रिस्टल के इस नाइट क्लब में नियमित तौर पर आते थे। ज्यूरी को दिखाई गई फुटेज के अनुसार स्टोक्स और इंग्लैंड के उनके साथी क्रिकेटर एलेक्स हेल्स को इन चारों व्यक्तियों के पीछे जाते और फिर उनसे आगे निकलते देखा जा सकता है।

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि इसके बाद स्टोक्स को पलटकर बैरी और अली की तरफ देखते हुए देखा जा सकता है। इस मामले के प्रभारी डिटेक्टिव कांस्टेबल डेनियल एडम्स ने ज्यूरी से कहा, 'ऐसा दिख रहा है कि रेयान अली और काई बैरी में किसी बात को लेकर असहमति है। बैरी ने ग्रोइन क्षेत्र से अली को पकड़ा।'

इसके बाद सीसीटीवी में दिखा कि बैरी अली को छोड़कर चले गए लेकिन फिर वापस लौटे। एडम्स ने कहा, 'बैरी को इसके बाद अली का हाथ पकड़ते हुए देखा गया लेकिन उसे धक्का देकर हटा दिया गया।' इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में स्टोक्स को पीछे हटते हुए अली की ओर बढ़ते हुए देखा गया। एडम्स ने कहा, 'इसके बाद से पहचानना काफी मुश्किल है कि कौन इसमें शामिल रहा।' 


इसके बाद हेल को एक दुकान की खिड़की के बाहर जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया लेकिन वह 20 सेकेंड बाद दोबारा उठा और वहां से चला गया लेकिन फिर वापस लौटा। एडम्स ने कहा, 'रेयान हेल इसके बाद वापस लौटा और ऐसा लगता है कि उसके हाथ में धातु का डंडा था।' फुटेज देखकर यह बताना बेहद मुश्किल है कि हेल उस डंडे के साथ क्या कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed