{"_id":"5ef9ddde6bde4d46b94ac0fb","slug":"ben-stokes-set-to-captain-england-in-first-west-indies-test-in-absence-of-joe-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvWI: पहलेे टेस्ट में रूट की जगह स्टोक्स होंगे कप्तान, ब्रॉड बिना दर्शकों के मैच खेलने से परेशान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvWI: पहलेे टेस्ट में रूट की जगह स्टोक्स होंगे कप्तान, ब्रॉड बिना दर्शकों के मैच खेलने से परेशान
Mon, 29 Jun 2020 05:56 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड टीम के खेल मनोवैज्ञानिकों से खिलाड़ियों को मानसिक रूप से इस तरह ढालने में मदद करने की अपील की है जिससे वे कोरोना वायरस महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होने पर खाली मैदानों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आठ जुलाई से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के जरिए कोरोना लॉकडाउन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर शुरू होगा। ये मैच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेले जाएंगे और मैदान पर दर्शक नहीं होंगे।
विज्ञापन
ब्रॉड ने एक वीडियो कांफ्रेंस में कहा, 'ये मैच अलग होंगे क्योंकि दर्शक ही नहीं होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानसिक रूप से कठिन चुनौती होगा और हर खिलाड़ी को उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा।' उन्होंने कहा, 'मैने अपने खेल मनोवैज्ञानिकों से बात की है कि वे मानसिक रूप से इस तरह से ढालने में मदद करें कि हम नए माहौल में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें।’
विज्ञापन
ब्रॉड ने कहा, 'अगर आप मेरे सामने एशेज मैच और सत्र से पहले का दोस्ताना मैच रखें तो मुझे पता है कि मेरा प्रदर्शन किसमें बेहतर होगा। मुझे यह तय करना होगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जज्बात पर नियंत्रण रखना है और इस पर हम इस महीने की शुरूआत से ही काम कर रहे हैं।’
विज्ञापन
बेन स्टोक्स पहले टेस्ट में पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे और ब्रॉड का मानना है कि उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। ब्रॉड ने कहा कि स्टोक्स के पास क्रिकेट की जबरदस्त समझ रखने वाला दिमाग है, जिससे उन्हें जो रूट की जगह कप्तानी करने में मदद मिलेगी। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे।
तीन टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला का पहला मैच साउथैम्प्टन में आठ जुलाई से खेला जाएगा और रूट की पत्नी इसी तारीख के आस-पास मां बनने वाली है। रूट ने भी कप्तानी के लिए स्टोक्स का समर्थन करते हुए कहा कि वह ‘नैसर्गिक कप्तान’ है।