फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben stokes namend englad new test Captain after joe root resignation

England New Test Captain: बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान, एंडरसन-ब्रॉड के भविष्य पर सस्पेंस

Thu, 28 Apr 2022 04:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 04:18 PM IST
सार

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए लंबे समय से तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में ऐतिहासिक पारी खेली थी। 

विज्ञापन
Ben stokes namend englad new test Captain after joe root resignation
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। जो रूट के इस्तीफे के बाद स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो सहित कई खिलाड़ी इंग्लैंड के कप्तान बनने की रेस में शामिल थे, लेकिन स्टोक्स ने यह रेस जीत ली है। स्टोक्स अब तक इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 5061 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं। वहीं गेंद के साथ उन्होंने 174 विकेट भी निकाले हैं। गेंद के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 161 रन देकर आठ विकेट रहा है। वहीं बल्ले के साथ 258 रन की पारी उनका सबसे बड़ा स्कोर है। 
विज्ञापन


बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए लंबे समय से तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में ऐतिहासिक पारी खेली थी। टेस्ट कप्तान बनने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के भविष्य  पर फैसला करना होगा। दोनों दिग्गज गेंदबाजों की यह जोड़ी लंबे समय से इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रही है और कई रिकॉर्ड बना चुकी है। इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे में इन दोनों गेंदबाजों को शामिल नहीं किया गया था। अब स्टोक्स को इन दोनों दिग्गजों के भविष्य पर फैसला करना होगा। 
विज्ञापन

30 साल के स्टोक्स को इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त करते हुए इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा "मुझे बेन को टेस्ट का कप्तान बनाने में कोई हिचक नहीं है। इंग्लैंड की टीम को टेस्ट क्रिकेट के नए युग में ले जाने के लिए जिस सोच और नजरिए की जरूरत है, उसमें स्टोक्स खरे उतरते हैं। वो नए मौके और सम्मान के लिए तैयार हैं। वो इसके हकदार हैं।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद रूट ने छोड़ी कप्तानी
जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की 1-0 से हार के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। इस सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है। अब स्टोक्स के सामने अपनी टीम को ऊपर उठाने की जिम्मेदारी होगी। 32021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत से ही इंग्लैंड की टीम खराब लय में दिखी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हारने से पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाई थी। 

एंडरसन-ब्रॉड के भविष्य पर होगा फैसला
इंग्लैंड के लिए पिछले एक दशक में कमाल करने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला था। ये दोनों दिग्गज इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद इन दोनों की जगह पर तलवार लटकी हुई है। माना जा रहा है कि अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम में दोनों की वापसी की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया कि दोनों को आने वाले समय पर मौका मिल सकता है। 

अब इंग्लैंड को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जबकि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का बचा हुआ एक मैच भी खेलना है। इस दौरान एंडरसन और ब्रॉड की वापसी पर फैसला होगा। 

विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप की प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में नौवें नंबर पर है। इंग्लैंड ने सिर्फ 12.50 फीसदी मैच जीते हैं। पिछले साल इंग्लैंड ने एकमात्र टेस्ट भारत के खिलाफ हेडिंग्ली में जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed