फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes heroic knock helps England to chase highest run in test history, win 3rd test

Ashes 2019: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने किया कारनामा, स्टोक्स के शतक से 362 रन बनाकर जीता मैच

Mon, 26 Aug 2019 07:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Aug 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
Ben Stokes heroic knock helps England to chase highest run in test history, win 3rd test
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

बेन स्टोक्स के अविश्वसनीय शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने  एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट अपने नाम कर लिया है। हेडिंग्ले के लीड्स में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 359 रन के मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

विज्ञापन


वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स एक बार फिर से इंग्लैंड को हारे हुए मैच में जीत दिलाने में सफल रहे।पहली पारी में मात्र 67 रन पर आलआउट होने वाली इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 362 रन बनाकर एक विकेट से टेस्ट मैच जीतकर सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन


मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को मात्र 179 पर ढेर कर दिया। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम हेजलवुड के पांच विकेट के आगे 67 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने लाबुसने के 80 रनों की मदद से इंग्लैंड के सामने 359 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी में तीन विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया को 246 पर ही रोक दिया। 



इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 15 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। लेकिन पहले जो रूट (77) और जो डेनली (50) की शतकीय साझेदारी और फिर बेन स्टोक्स के नाबाद 135 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने आखिरी वक्त में ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट शेष रहते हरा दिया। 

एक समय इंग्लैंड को जीत के लिए 73 रन चाहिए था और उसके पास एक विकेट बाकी था, लेकिन बेन स्टोक्स ने जैक लीच के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया के हाथों से जीत छिनकर इंग्लैंड की झोली में डालने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed