फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes gave an answer to Kohli on the matter of retirement from ODI, you will be surprised to know

Ben Stokes Retirement: रिटायरमेंट के मामले पर बेन स्टोक्स ने दिया कोहली को जवाब, जानकर हैरान रह जाएंगे

Tue, 19 Jul 2022 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Jul 2022 11:20 PM IST
सार

एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने विराट कोहली को असाधारण खिलाड़ी बताया है। वहीं, विराट ने स्टोक्स को सबसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी बताया था।

विज्ञापन
Ben Stokes gave an answer to Kohli on the matter of retirement from ODI, you will be surprised to know
बेन स्टोक्स और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने सोमवार को वनडे फॉर्मेट से संन्यास का एलान किया। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरहम वनडे मैच के बाद वह इस 50 ओवर के प्रारूप को अलविदा कह देंगे। सोमवार को स्टोक्स के एलान के बाद विराट ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया था। विराट ने लिखा था- स्टोक्स आप सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं जिनके खिलाफ मैंने अब तक खेला है। आप सम्मान के हकदार हैं।
विज्ञापन

इस पर स्टोक्स ने मंगलवार को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के साथ बातचीत में कोहली को जवाब दिया। उन्होंने कहा- विराट क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के महान खिलाड़ी हैं। मैंने जब भी उनके खिलाफ खेला तो हमेशा प्यार किया। वह हमेशा ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ben Stokes gave an answer to Kohli on the matter of retirement from ODI, you will be surprised to know
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स का यह फैसला भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद आया। भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी। स्टोक्स वनडे सीरीज में फेल रहे थे और तीन पारियों में सिर्फ 48 रन बना सके थे। इस दौरान वह एक भी विकेट भी नहीं ले सके थे। इसके बाद ही स्टोक्स ने संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed