{"_id":"5f4a19c37f38d863e7305658","slug":"ben-stokes-did-not-sleep-for-a-week-after-father-diagnosis-brain-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को कैंसर होने के बाद टूट चुके थे स्टोक्स, हफ्ते भर तक नहीं आई थी नींद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिता को कैंसर होने के बाद टूट चुके थे स्टोक्स, हफ्ते भर तक नहीं आई थी नींद
Sat, 29 Aug 2020 02:51 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स अपने पिता के साथ
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कहा कि वह अपने पिता के ‘ब्रेन कैंसर’ की जानकारी मिलने के बाद एक हफ्ते तक सो नहीं सके थे। न्यूजीलैंड में जन्में स्टोक्स ने कहा कि पिता की बीमारी की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड की टीम को छोड़ने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
वह क्राइस्टचर्च में दो हफ्ते पृथकवास में बिता चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने ‘वीकेंड हेराल्ड सैटरडे’ से कहा ‘मैं एक हफ्ते तक सो नहीं सका और मेरे दिमाग में सिर्फ यही बात चल रही थी। ’ उन्होंने कहा कि मानसिक रूप, मेरे लिए टीम को छोड़ना ही सही विकल्प था। गेराल्ड स्टोक्स् (64) को जनवरी में ‘ब्रेन कैंसर’ का पता चला था।
विज्ञापन
स्टोक्स के पिता जेरार्ड ने अब खुलासा किया है कि उन्हें इस साल जनवरी में अपनी बीमारी का पता चला था। कोच बनने से पहले 1982 में न्यूजीलैंड के लिए रग्बी खेल चुके गेरार्ड को साल की शुरुआत में इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान जोहान्सबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
स्टोक्स ने कहा कि वो मेरे साथ हमेशा सख्ती से पेश आते थे, लेकिन जैसे जैसे मैं बड़ा हुआ, मुझे समझ आया कि इसके पीछे एक कारण था। उन्हें पता था मैं पेशेवर खिलाड़ी बनना चाहता हूं और वो मुझे क्रिकेट में करियर बनाने के लिए तैयार कर रहे थे।