फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes charged with affray after Bristol nightclub incident

आईपीएल के इस सुपरस्टार पर लगे आरोप तय, अब चलेगा मुकदमा

Tue, 16 Jan 2018 10:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Ben Stokes charged with affray after Bristol nightclub incident
बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ब्रिस्टल में मारपीट के मामले में बेन स्टोक्स पर केस तय हो गया है और अब उन पर कोर्ट केस चलेगा। गौरतलब है कि बेन स्टोक्स 25 सितंबर को ब्रिस्टल के एक नाइट क्लब के बाहर से गिरफ्तार किया गया था और अब सीपीएस (क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस) उन पर केस चलाएगा। बेन स्टोक्स के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ भी केस चलेगा।

विज्ञापन


पढ़ेंः- इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे यह स्टार ऑलराउंडर

बता दें कि बेन स्टोक्स को मारपीट के इस केस के चलते एशेज सीरीज की टीम से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज और टेस्ट टीम में जगह दी थी, लेकिन इसमें उनके खेलने की शर्त ये थी कि यदि स्टोक्स को मारपीट के मामले में आरोपी ठहराया जाएगा तो वो टीम से बाहर होंगे। अब बेन स्टोक्स पर आरोप तय हो गए हैं तो ऐसे में उनका टीम से बाहर होना लगभग तय है। इसकी जानकारी एवन और समरेस्ट पुलिस ने पत्र लिखकर दी।
विज्ञापन

 



बेन स्टोक्स के अलावा एलेक्स हेल्स भी इस मामले में फंस गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया, क्योंकि उन पर आरोप तय नहीं हुए। जिसके बाद एलेक्स हेल्स को इंग्लैंड की वन-डे टीम में जगह दी गई और वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे मैच में खेलते भी नजर आए।

मगर बेन स्टोक्स अब इस मामले में फंस गए हैं और अब देखना ये है कि बेन स्टोक्स के भविष्य पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड क्या फैसला लेता है।  वैसे यदि बेन स्टोक्स अगर इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें लंबी सजा भुगतनी पड़ सकती है। इस तरह स्टोक्स को आईपीएल में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी लेकिन अब सस्पेंस हो सकता है कि वह आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed