फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ben stokes and jos buttler will return england to play test against pakistan

इन दो खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स का साथ बीच में छोड़ा, जानिए क्या है वजह

Wed, 16 May 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
ben stokes and jos buttler will return england to play test against pakistan
rajasthan royals

आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। केकेआर ने मंगलवार को रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर उसकी उम्मीदों को करारा झटका दिया। अब रॉयल्स के दो खिलाड़ी भी उसका साथ छोड़कर जा रहे हैं। बेन स्टोक्स और जोस बटलर को पाकिस्तान के खिलाफ 24 मई से लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन


बटलर और स्टोक्स इस समय आईपीएल के 11वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। अगर रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही, तो उसे इन दोनों के बिना ही खेलना पड़ सकता है। प्लेऑफ मुकाबले 22 मई से शुरू हो रहे हैं। माना जा रहा है, तब तक बटलर और स्टोक्स अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ चुके होंगे।
विज्ञापन


याद हो कि बेन स्टोक्स को राजस्थान ने 12।50 करोड़ में खरीदा था, जबकि जोस बटलर को 4।40 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। बटलर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल्स को कई मुकाबले जितवाए। हालांकि मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हार में बटलर के बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए थे। बटलर ने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ चेन्नई में दिसंबर 2016 में खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम

जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, मार्क स्टोनमैन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed