{"_id":"58c20e454f1c1b187bdc6fc4","slug":"bcci-withdraws-complaint-against-australian-skipper-steve-smith-and-peter-handscomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI ने स्टीव स्मिथ के खिलाफ शिकायत वापस ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI ने स्टीव स्मिथ के खिलाफ शिकायत वापस ली
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 10 Mar 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब के खिलाफ की शिकायत वापस ले ली है। बीसीसीसई ने विवादास्पद डीआरएस फैसले के बाद हुई खींचातान के बाद यह शिकायत की थी। गौरतलब है कि इस शिकायत के बाद दोनों टीमों के बीच युद्ध छिड़ गया था।
इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब के खिलाफ खेल भावना को आहत करते हुए लेवल 2 की शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी से मुंबई में इस मसले को सुलझाने के लिए मुलाकात की। इसके बाद तय किया गया कि दोनों कप्तान रांची में मिल कर विवाद सुलझाएंगे।
बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, "बीसीसीआई और सीए ने इस सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सारे मुद्दे सुलझा लिए हैं।" गौरतलब है कि दोनों टीमें 16 मार्च से रांची में तीसरा टेस्ट खेलने मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
इस मुलाकात में दोनों ही अधिकारियों ने माना कि क्रिकेट हित के लिए विवाद को खत्म किया जाना जरूरी है। साथ ही इस तरह के विवाद पर ज्यादा ध्यान देना सीरीज के लिहाज से ठीक नहीं है। दोनों ही अधिकारियों ने दूसरी टीम को चिर-प्रतिद्वंद्वी करार देते हुए क्रिकेट का मजा लेने की वकालत की।