{"_id":"62dc27bd9c721b173452b71b","slug":"bcci-will-now-catch-age-fraud-with-the-help-of-software-hope-to-save-expenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI: बीसीसीआई अब सॉफ्टवेयर की मदद से पकड़ेगा उम्र का फर्जीवाड़ा, खर्चे में भी बचत होने की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: बीसीसीआई अब सॉफ्टवेयर की मदद से पकड़ेगा उम्र का फर्जीवाड़ा, खर्चे में भी बचत होने की उम्मीद
Sat, 23 Jul 2022 10:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:24 PM IST
सार
आयु धोखाधड़ी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाला बीसीसीआई फिलहाल उम्र निर्धारण के लिए ‘टीडब्ल्यूथ्री’ पद्धति (बाएं हाथ और कलाई के एक्स-रे पर आधारित) का उपयोग करता है।
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) प्रायोगिक तौर पर उम्र धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए मौजूदा ‘टीडब्ल्यूथ्री’ पद्धति के साथ एक सॉफ्टवेयर का उपयोग करने की तैयारी में है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम नतीजे को तुरंत प्राप्त किया जा सकेगा जिससे बीसीसीआई के होने वाले खर्चे में भी 80 प्रतिशत तक की बचत होने की उम्मीद है।
आयु धोखाधड़ी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाला बीसीसीआई फिलहाल उम्र निर्धारण के लिए ‘टीडब्ल्यूथ्री’ पद्धति (बाएं हाथ और कलाई के एक्स-रे पर आधारित) का उपयोग करता है। वर्तमान पद्धति में हर परीक्षण की लागत 2400 रुपये है और इसके परिणाम आने में तीन से चार दिन का समय लगता है जबकि ‘बोनएक्सपर्ट सॉफ्टवेयर’ का प्रस्तावित उपयोग तात्कालिक परिणाम देगा और लागत केवल 288 रुपये होगी।