फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI wants neutral venue for Asia cup 2020, Indian cricket team won't play in Pakistan

पाकिस्तान में एशिया कप नहीं खेलेगी टीम इंडिया, अड़ा बीसीसीआई

Tue, 28 Jan 2020 08:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 28 Jan 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
BCCI wants neutral venue for Asia cup 2020, Indian cricket team won't play in Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में 10 साल के बाद इंटनरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई। पिछले साल जिम्बाब्वे और श्रीलंका वहां खेलने गए थे। इस महीने बांग्लादेश की टीम तीन टी-20 मुकाबले खेलने पाकिस्तान गई। अब उसे इस साल सितंबर में एशिया कप की भी मेजबानी करनी है, लेकिन भारत के साथ चले आ रहे विवाद के चलते उसका यह सपना खटाई में पड़ता दिख रहा है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को एक बार फिर साफ कर दिया कि वह एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई की माने तो उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) करें, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम वहां खेलने नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने तटस्थ मैदान की मांग की है। टीम इंडिया 2008 से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 2012 के बाद भारत नहीं आई। मीडिया सूत्रों की माने तो, ‘मेजबानी का अधिकार कोई मामला नहीं है। यह सिर्फ तटस्थ स्थान चुनने का मुद्दा है, टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी

BCCI wants neutral venue for Asia cup 2020, Indian cricket team won't play in Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के इस कड़े रुख से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सीईओ वसीम खान ने कहा था कि अगर भारत एशिया कप खेलने हमारे यहां नहीं आता है तो हम भी टी-20 वर्ल्ड कप खेलने उनके देश नहीं जाएंगे। भारत को 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है तो वहीं, एशिया कप इस साल सितंबर में होगा।

दोनों पड़ोसी देशों के बीच मेजबानी को लेकर चला आ रहा यह विवाद पुराना है। 2018 एशिया कप की मेजबानी भारत को करनी थी, लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को भारत का वीजा दिलानें में आने वाली मुश्किलों को देखते हुए भारत ने सारे मैच यूएई में करवाए थे। बीसीसीआई के पदाधिकारी ने आगे कहा ‘पीसीबी भी ऐसा कर सकती है और टूर्नामेंट तटस्थ मैदान पर करवा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed